Parineeti-Raghav: पवन सचदेवा ने किया वेडिंग थीम का खुलासा, इस रंग की ड्रेस पहनेंगे परिणीति-राघव

जल्द ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में हर कोई कपल के वेडिंग आउटफिट के बारे में जानना चाहता है जिसको लेकर अब फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने बड़ा खुलासा किया है।

Parineeti-Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी के लिए उनके खास दोस्त और परिवार वाले उदरपुर पहुंच चुके हैं। अब 24 सितंबर को दोनों दूल्हा-दुल्हन बनकर सात फेरे लेंगे। फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर दोनों का वेडिंग आउटफिट कैसा होगा। अब इसको लेकर फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने बड़ा खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा का वेडिंग आउटफिट मशहूर फैशन डिजाइनर और उनके खास दोस्त मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। वहीं राघव चड्ढा का उनके मामा और मशहूर फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने आउटफिट फाइनल किया है। वही राघव के लिए शादी के सभी आउटफिट डिजाइन कर रहे हैं।

Parineeti Chopra

ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा ने बताया कि राघव चड्ढा किस तरह के आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि, 'वह एकदम क्लासी लुक कैरी करना पसंद करते हैं जो कि उनके प्रोफेशन से मेल खाता हो। उन्हें कपड़ों में किसी भी तरह की कढ़ाई या ज्यादा वर्क नहीं पसंद है। इसलिए मैंने इस तरह से उसको डिजाइन किया है ताकि वह शादी के लुक में दिखे।'

इसके अलावा पवन सचदेवा ने यह भी बता दिया कि दोनों की वेडिंग क्या होने वाली है। फैशन डिजाइनर ने कहा कि, 'राघव और परिणीति की शादी की थीम पेस्टल है। हल्दी और मेहंदी के लिए भी उन्होंने अलग-अलग तरह के आउटफिट पसंद किए हैं। हर रस्म में मैंने पेस्टल थीम नहीं रखी। किसी-किसी में डार्क कलर का भी इस्तेमाल किया गया है। ताकि वह अपनी शादी में थोड़े यूनिक लगे।'

इसके अलावा पवन ने आगे कहा कि, 'राघव चड्ढा को उनके आउटफिट के लिए काफी ऑप्शन देने पड़ते हैं। उनको कुछ भी पहनाना बहुत ही मुश्किल है। वह जब भी किसी इवेंट में जाते हैं तो मुझे 2 से 3 ऑप्शन रखने ही पड़ते हैं। इसलिए मैंने शादी का सारा लुक उनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया है।'

बता दें कि, परिणीति और राघ चड्ढा की शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में 23 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आज यानी 24 सितंबर की सुबह एक्ट्रेस की चूड़ा रस्म होगी। इसके अलावा राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी। दोनों की शादी दिन की है। जिसमें तमाम बॉलीवुड सेलेब्स और बड़े नेता शामिल होने वाले हैं। फिलहाल फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+