मां बनने के बाद ऐसा हो गया है परिणीति चोपड़ा का हाल, पापा राघव चड्ढा ने बता दी ऐसी बात

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इन दिनों अपने नन्हे बेटे के साथ पैरेंटहुड का खूबसूरत टाइम इन्जॉय कर रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने गत 19 अक्टूबर 2025 को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है।

वायरल हुआ न्यू मॉम परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
मां बनने के बाद से परिणीति चोपड़ा की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है और अब वह पूरी तरह से 'मॉम मोड' में नजर आ रही हैं। परिणीति ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

Parineeti Chopra

मां बनने के बाद ऐसा हो गया है परिणीति चोपड़ा का हाल

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म अंदाज अपना अपना का एक मीम पोस्ट करते हुए लिखा है- मुझे अब एहसास हो गया है कि मैं पूरी तरह से मां बन चुकी हूं और अब प्रेग्नेंट नहीं रही। एक्ट्रेस ने इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है जिससे उनके फैंस खुश हो गए हैं और इस पोस्ट पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

राघव चड्ढा का प्यार भरा बर्थडे पोस्ट

कुछ दिनों पहले परिणीति चोपड़ा के बर्थडे पर राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ढेर सारी थ्रोबैक फोटोज शेयर की थीं जिनमें वह परिणीति के बेबी बंप को प्यार से किस करते नजर आ रहे थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब परिणीति ने भी इन फोटोज को अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोबारा शेयर किया है।

शादी के 2 साल बाद पैरेंट्स बने परिणीति-राघव

-जानकारी के अनुसार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में रॉयल अंदाज में शादी की थी। शादी के करीब दो साल बाद ये कपल अब पैरेंट्स बना है।

-अगस्त 2025 में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। इससे पहले परिणीति चोपड़ा ने द कपिल शर्मा शो में भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर मजाकिया अंदाज में लोगों को हिंट दिया था।

बेबी बॉय की झलक का हो रहा इंतजार

फिलहाल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ही अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हालांकि अब तक इस कपल ने अपने बेबी बॉय का चेहरा नहीं दिखाया है। सोशल मीडिया पर फैंस बेसब्री से उनके नन्हे राजकुमार की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+