पॉलिटिशियन पति से कहीं ज्यादा अमीर हैं परिणीति चोपड़ा, कुल संपत्ति जान पकड़ लेगें माथा

Parineeti Chopra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से शादी की है और उसके बाद से वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में अच्छी रही हैं
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा से बहुत अच्छी रही हैं। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से फाइनेंस, बिजनेस और इकॉनमिक्स की पढ़ाई की है। उन्होंने 12वीं में टॉप किया था, जिसके चलते तत्कालीन राष्ट्रपति ने परिणीति को सम्मानित किया था।

parineeti chopra

यशराज बैनर में काम करती थीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस बनने से पहले परिणीति चोपड़ा विदेश में बैंकिंग सेक्टर में जॉब करती थीं लेकिन कुछ समय बाद उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणीति चोपड़ा जब बैंकिंग की नौकरी चले जाने के बाद साल 2009 में भारत लौटी थीं तो उन्हें बॉलीवुड के फेमस यशराज बैनर में काम करने का मौका मिला था।

परिणीति चोपड़ा का 36वां जन्मदिन
परिणीति चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने ये मुकाम कड़ी मेहनत से हासिल किया है। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा अपने पॉलिटिशियन पति राघव चड्ढा से भी ज्यादा अमीर हैं।

परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति
सियासेट की रिपोर्ट के अनुसार परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपये के आसपास है। उनकी कमाई मुख्य रूप से फिल्मों से मिलने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं।

एक्ट्रेस का महंगा कार कलेक्शन
परिणीति चोपड़ा के पास मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान सी फेसिंग अपार्टमेंट है जिसकी कीमत करोड़ों में है। वहीं एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में ऑडी ए-6, जैगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू-5 शामिल हैं। जैगुआर उनके कलेक्शन की सबसे महंगी गाड़ी है, जिसकी कीमत 99 लाख है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+