परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी, दिवाली के पहले घर में आया नन्हा मेहमान
Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। परिणिती 19 अक्टूबर को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुईं थीं। यहीं उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में दी है।
परिणीति और राघव ने लिखा, फाइनली! हमारा बेटा आ गया। नन्हें मेहमान के आने से पहले हमारी जिंदगी कैसी थी, ये हमें याद नहीं थी। प्यार और आभार के साथ, परिणीति और राघव। बेटे के आने की खबर देख परिणीति के फैंस खुश हो गए हैं। कॉमेडियन भारती और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दोनों को बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में हैं परिणीति
सोशल मीडिया पर परिणीति की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी यह झलकें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं और वे लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा ने अगस्त 2025 में अपने पति राघव चड्ढा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। इस घोषणा के बाद उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और प्रशंसकों से ढेरों बधाइयाँ मिली थीं।
2023 में हुई थी राघव-परिणीति की शादी
परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा ने साल 2023 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखा। शादी की तस्वीरें सामने आने पर फैंस हैरान रह गए थे और इस कपल को भरपूर प्यार मिला। फिलहाल, परिणीति के फैंस बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे हैं जब वह अपने पहले बच्चे की खुशखबरी साझा करेंगी। उनकी डिलीवरी को लेकर चल रही अटकलों ने सोशल मीडिया पर उत्सुकता का माहौल बना दिया है। बता दें, शादी के बाद परिणीति फिल्मों से भी दूर हैं। वो पूरी तरह से अपनी प्रेग्नेंसी भी इंजॉय कर रहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications