दिल्ली या चंडीगढ़ नहीं बल्कि इस शहर में होगा परिणीति-राघव का वेडिंग रिसेप्शन, प्रियंका चोपड़ा होंगी शामिल?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध चुके हैं। अब दोनों जल्द ही शादी की रिसेप्शन पार्टी आयोजित करेंगे। जिसकी तारीख सामने आ गई है।

Parineeti-Raghav Wedding Reception: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की 24 सितंबर को शादी हो चुकी है। उदयपुर के लीला पैलेस में दोनों ने शाही अंदाज में शादी की। कपल की शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। उदयपुर में शादी करने के बाद अब कपल फिलहाल दिल्ली में मौजूद हैं।

शादी करने के बाद लगातार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। पहले कहा जा रहा था कि कपल एक नहीं बल्कि 3 रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेगा। एक मुंबई, दूसरी दिल्ली और चंडीगढ़ में ये पार्टी रखी गई है। जिसमें तमाम नेता और बॉलीवुड सितारे के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। अब खबर आ रही है कि, कपल ने इस प्लान में थोड़ा सा बदलाव किया है।

Parineeti Chopra

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब परिणीति और राघव तीन नहीं बल्कि एक ही जगह रिसेप्शन होस्ट करेंगे। दिल्ली और चंडीगढ़ की पार्टी को फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है। अब सिर्फ मुंबई में ही पार्टी होगी जिसमें तमाम राजनेता और बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। इसके अलावा रिसेप्शन की तारीख भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक, ये रिसेप्शन 4 अक्टूबर को होगा।

परिणीति और राघव की शादी में एक्ट्रेस की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से शामिल नहीं हो पाईँ। जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी ट्रोल भी हुईं। ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह विदेश से इंडिया अपनी बहन की रिसेप्शन पार्टी में जरूर शामिल हों। हालांकि इसको लेकर अब तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सबकी निगाहें अब कपल की रिसेप्शन पार्टी पर ही टिकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+