Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा की शादी में क्यों नहीं शामिल होंगे जीजा निक जोनस? सगाई से भी रहे गायब
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस बीच खबर आ रही है कि कपल के स्पेशल दिन पर प्रियंका चोपड़ा तो होंगी लेकिन निक जोनस नहीं होंगे।
Parineeti And Raghav Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अब जिंदगी के नए मोड़ पर कदम रखने जा रहे हैं। बस कुछ ही दिन और इसके बाद कपल हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। जल्द ही दोनों की शादी की रस्में शुरू होंगी और इसके लिए सबसे पहले अरदास हुई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली हैं। 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन की शादी के लिए भारत आएंगी। लेकिन परिणीति की शादी में उनके जीजा निक जोनस हो सकता है शामिल ना हो पाएं।

जानकारी के मुताबिक, निक जोनस का शेड्यूल पिछले एक महीने से काफी टाइट है। वह लगातार एक के बाद एक कॉन्सर्ट्स कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी जोनास ब्रदर्स के कई कॉन्सर्ट्स होने बाकी हैं। इसी वजह से वह अपनी साली परिणीति की शादी में भाग नहीं ले पाएंगे। जोनास ब्रदर्स की वेबसाइट के अनुसार, निक अगले कुछ दिनों तक लगभग हर दिन भाइयों केविन और जो जोनास के साथ जगह-जगह कॉन्सर्ट्स करेंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के फंक्शन 21 सितंबर से शुरू होने वाले है और उन दिन निक जोनस लगातार अपने शो में बिजी हैं। जानकारी के मुताबिक, 21 सितंबर को फिलाडेल्फिया में, 22 सितंबर को बाल्टीमोर में और 23 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में जोनास ब्रदर्स परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में निक जोनस के शादी में शामिल होना काफी मुश्किल है। हालांकि अब तक उनके तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि, 13 मई 2023 को दिल्ली में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई में भी निक जोनस शामिल नहीं हुए थे। बल्कि एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने ही इस सगाई में पहुंची थी। खैर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में होगी।












Click it and Unblock the Notifications