Parineeti-Raghav: एक दूजे के हो गए परिणीति-राघव, सामने आई शादी की पहली खूबसूरत तस्वीर
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तस्वीर का इंतजार आखिरकार खत्म हुए। फाइनली कपल की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है।
Parineeti-Raghav Wedding Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सात जन्मों के आखिरकार एक दूसरे को अपना बना लिया है। उदयपुर के लीला पैलेस में कपल ने अपने करीबी दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। हर कोई इंतजार कर रहा था कि आखिर कब कपल अपनी शादी की तस्वीरें साझा करेंगे। फाइनली अब ये इंतजार खत्म हो गया।
परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के अगले दिन यानी 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर इस खास दिन की तस्वीरें शेयर की। जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा सकता है कि परिणीति ने अपनी शादी में व्हाइट लहंगा कैरी किया था इसके साथ ही उन्होंने अपने लहंगे में गोल्डन वर्क कराया है। अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पेस्टल डायमंड जेवैलरी कैरी की थी। इसके साथ राघव चड्ढा ने व्हाइट कलर की व्हाइट शेरवानी पहनी थी।

कपल की ये तस्वीरें बेहद खूबसूरत हैं। एक्ट्रेस को दुल्हन के लुक में देख फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर अब फैंस कमेंट कर कपल को लाइफ के इस नए फेज के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की कजिन बहन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट कर लिखा, 'मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा'। इसके अलावा वरुण धवन और आय़ुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने कपल को शादी की शुभकामनाएं दी।
बता दें कि, इससे पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें परिणीति मांग में सिंदूर भरे, हाथों में गुलाबी चूड़ा और पिंक साड़ी पहने नई नई नवेली दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीँ। हालांकि एक्ट्रेस ने गले में मंगलसूत्र नहीं पहना था। वहीं राघव चड्ढा ने ब्लैक कलर का सूट कैरी किया था। फिलहाल कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।












Click it and Unblock the Notifications