बुरी खबर! 'हेरा फेरी 3' में नहीं दिखेंगे बाबू भइया, परेश रावल ने किया कंफर्म, छोड़ने की असली वजह बताई

Presh Rawal Statement On Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 की अनाउंसमेंट हुई और फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट शुरू हो गई। फिल्म के आयकॉनिक रोल में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के होने की खबरें आईं। लेकिन इसी बीच ये बताया गया कि परेश रावल ने फिल्म छोड़ दी है। क्योंकि मेकर्स और उनके बीच कुछ क्रिएटिव डिफरेंस आ गए हैं। इसके बाद परेश ने एक बार फिर बयान दिया है।

18 मई 2025 को परेश ने X (पहले ट्वीटर) पर लिखा, मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि हेरा फेरी 3 से अलग होने का मेरा फैसला क्रिएटिव डिफरेंस के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं।

Paresh Rawal

परेश के इस बयान के बाद फिल्मी गलियारों में चर्चा होने लगी है कि आखिर उन्होंने ने ये फिल्म छोड़ी क्यों? हालांकि कुछ लोग इसे फिल्म में उनकी वापसी के संकेत मान रहे हैं। दरअस, शुरुआत में अक्षय कुमार भी हेरा फेरी 3 नहीं करना चाहते थे। लेकिन थोड़े मान मनौव्वल के बाद अक्षय ने फिल्म करने का फैसला कर लिया था। ऐसा ही कयास परेश के इस बयान से लगाया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दी होगा।

बता दें, सुनील शेट्टी ने भी परेश के फिल्म छोड़ने पर रिएक्ट किया था। सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड बबल से बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमेशा रोल ही सबसे महत्वपूर्ण होती है। कैरेक्टर ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। मल्टी-स्टार कास्ट वाली फिल्म का हिस्सा बनने में सबसे रोमांचक क्या होता है। खूबसूरती किरदार में होती है। आपको ऐसे किरदार निभाने का मौका कहां मिलता है? ऐसे किरदार आपको कितनी बार मिलते हैं? बहुत कम। अगर 'हेरा फेरी' की बात करें तो अगर बाबू भाई (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) न होते तो श्याम (सुनील शेट्टी) का कोई अस्तित्व ही नहीं होता। उनका भी कोई मतलब नहीं होता। आप उनमें से किसी एक को निकाल दें तो फिल्म नहीं चलती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+