Param Sundari Twitter Review: सोशल मीडिया पर दर्शकों ने दिया 'परम सुंदरी' का रिव्यू, जानिए कैसी है फिल्म?
Param Sundari Twitter Review: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' यह फिल्म 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मेकर्स ने इसका खूब बज बनाने की कोशिश की। फिल्म की कास्ट शहर-शहर जाकर प्रमोशन भी किया। लेकिन फिल्म की हाइप उतनी नहीं बना पाए। फिल्म अब इस रिलीज हो गई है।
इसके साथ ही अब फिल्म पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग फिल्म देखने के बाद अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में जानिए दर्शकों को कैसी लगी फिल्म।

रिलीज के साथ ही फिल्म 'परम सुंदरी' X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को लेकर यूजर्स की तरफ से अभी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब इंतजार खत्म हो गया है, फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
एक अन्य यूजर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, आपने एक साफ़-सुथरी रिलीज़ के लिए सालों-साल इंतज़ार किया है। एक मज़बूत टीम प्रयास, जहां सिर्फ़ आपको ही सब कुछ मैनेज नहीं करना है। आपके फैन होने के नाते, हम जानते हैं कि आपकी यात्रा कितनी कठिन और आपके नियंत्रण से परे चीज़ों से भरी रही है। परम सुंदरी। इसके अलावा भी फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिव्यू मिल रहा है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'परम सुंदरी' ने तीन नेशनल चेन्स में अब तक 12,000 से अधिक टिकटों की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म की रिलीज में अभी पूरा एक दिन बाकी है, ऐसे में उम्मीद है कि यह आंकड़ा 50,000 के पार जा सकता है। हालांकि की एडवांस बुकिंग के मामले में ये फिल्म बहुत पीछे रह गई है। फिल्म का इतना बज भी नहीं है। इसके अलावा दर्शक भी इसके लिए एक्साइटेड नहीं दिख रहे हैं। बुक माई शो में भी इस फिल्म को 1 लाख 61 हजार लाइक्स मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications