Param Sundari Box Office: ओपनिंग डे पर सुस्त होगी 'परम सुंदरी' की शुरुआत, एक्सपर्ट्स को फिल्म से ऐसी है उम्मीद

29 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज हो गई है। मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट बदल दी थी। क्योंकि तब सैयारा का क्रेज जबरदस्त था। जिसके बाद मेकर्स ने रिलीज आगे खिसका दी थी। मेकर्स ने इस फिल्म का बज बनाने के लिए खूब प्रमोशन किया है। लेकिन बज बन नहीं पाया।

'परम सुंदरी' एक रोमांटिक जॉनर की फिल्म है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से 9 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है। उनका ये भी कहना है कि 'परम सुंदरी' की कहानी अच्छी, नई, अलग और दमदार हुई तभी इसकी कमाई में वीकेंड में उछाल मिल सकता है। लेकिन अगर फिल्म में कहानी में दम नहीं होगा तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी नहीं चलेगी। हालांकि कई लोगों को मानना है कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से मिलती जुलती है।

Param Sundari Box Office Collection Day 1

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग फिल्म देखने के बाद अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में जानिए दर्शकों को कैसी लगी फिल्म। रिलीज के साथ ही फिल्म 'परम सुंदरी' X (पहले ट्विटर) पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म को लेकर यूजर्स की तरफ से अभी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "अब इंतजार खत्म हो गया है, फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।" एक अन्य यूजर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, आपने एक साफ़-सुथरी रिलीज़ के लिए सालों-साल इंतज़ार किया है। एक मज़बूत टीम प्रयास, जहां सिर्फ़ आपको ही सब कुछ मैनेज नहीं करना है। आपके फैन होने के नाते, हम जानते हैं कि आपकी यात्रा कितनी कठिन और आपके नियंत्रण से परे चीज़ों से भरी रही है। परम सुंदरी

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर पहली बार एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि नॉर्थ इंडियन लड़के को कैसे साउथ इंडियन लड़की से प्यार हो जाता है। इसके बाद कहानी में कई सारी चीजें घटती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+