कभी दो वक्त का खाना भी नहीं मिलता था, आज पंकज त्रिपाठी के पास है इतने करोड़ की संपत्ति
इस समय पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में एक हैं। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दो वक्त का खाना भी सही से नसीब नहीं होता था लेकिन आज वही व्यक्ति करोड़ों की संपत्ति का मालिक है।
मुंबई, 5 सितंबरः भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले पंकज त्रिपाठी, आज किसी पहचान के मौहताज नहीं हैं। आज हर कोई उनकी एक्टिंग का दीवाना है। पकंज त्रिपाठी अपनी यूनिक एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेते हैं। आपको बता दें कि इस समय पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के दमदार एक्टरों में एक हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें दो वक्त का खाना भी सही से नसीब नहीं होता था लेकिन आज वही व्यक्ति करोड़ों की संपत्ति का मालिक है। आइए आपको बताते हैं उनकी सालाना कमाई और कुल संपत्ति के बारे में।
Recommended Video

साल 2004 में एक छोटे से रोल से की थी एक्टिंग की शुरुआत
एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2004 में रिलीज हई अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला अभिनीत फिल्म 'रन' से की थी। उन्होंने इस फिल्म में एक छोटे से चोर का रोल निभाया था। ऐसे ही छोटे-छोटे रोल्स करके पंकज त्रिपाठी आज इंडस्ट्री के बड़े 'कालीन भैया' बन गए हैं। उनकी दमदार एक्टिंग के लिए लोग उनको पहचानने लगे हैं। लोअर मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर 'मिर्ज़ापुर' के कालीन भैया आज एक रॉयल लाइफ जीते हैं। लोग फिल्मों में उनके छोटे व दमदार रोल को खूब पसंद करते हैं।

दो वक्त का खाना भी सही से नहीं मिल पाता था
पंकज त्रिपाठी को आज हर कोई पहचानता है। हालांकि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें बड़ी मुश्किल से दो वक्त का खाना मिल पाता था। पंकज ने खुद अपने लाइफ के स्ट्रगल के बारे में कैमरे के सामने लोगों को बताया था। दरअसल जब पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन में शामिल हुए थे तो उन्होंने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों को याद करते हुए अपना दर्द बयां किया था।

अमिताभ बच्चन के सामने बयां किया था अपना दर्द
शो में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने पंकज त्रिपाठी ने कहा था- मैं साल 2004 में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई पहुंचा था और साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मुझे कोई बड़ा रोल मिला। कोई नहीं जानता था कि मैं बीते आठ सालों तक क्या कर रहा था। उन्होंने आगे कहा था- जब लोग मुझसे पूछते हैं आपके स्ट्रलिंग के दिन कैसे बीते थे तो तब मुझे एहसास होता है कि अरे हां मैंने तो उन दिनों बॉलीवुड में काम पाने के लिए संघर्ष किया था।
पत्नी की कमाई पर चलता था घर
पंकज त्रिपाठी ने शो में कामरे के सामने कहा था- उस समय, मुझे नहीं पता था कि यह एक कठिन दौर साबित हो सकता है। मुझे इस कठिनाई का बिल्कुल एहसास नहीं था। उस समय मेरी पत्नी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। हमारी जरूरतें बहुत ही सीमित थीं। हम एक छोटे से घर में रहते थे और केवल मेरी पत्नी ही कमाती थीं। हालांकि पत्नी की वजह से, मुझे अपने स्ट्रलिंग के दिनों में अंधेरी स्टेशन पर सोना नहीं पड़ा था, हां लेकिन कभी-कभी दो वक्त सही से खाने के भी पैसे नहीं होते थे। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की पत्नी का नाम मृदुला है। पंकज त्रिपाठी हमेशा कहते हैं कि उनकी पत्नी उनके बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।
आज बिहार और मुंबई में है आलीशान घर
जानकारी के अनुसार पंकज त्रिपाठी बिहार के छोटे से गांव बेलसंद (गोपालगंज के नजदीक) के रहने वाले हैं। एक छोटे से घर में रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने आज अपने गांव में एक आलीशान घर बना लिया है। वहीं मुंबई में भी पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ सी फेसिंग लग्जरी बंगले में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दो वक्त का खाना भी सही से न मिलने वाले पंकज त्रिपाठी के पास आज करोड़ों की संपत्ति है। उनकी कुल संपत्ति लगभग 16 करोड़ रुपए की है।
लग्जरी गाड़ियों का भी है शौक
मुंबई में जिस आलीशान घर में पंकज अपने परिवार के साथ रहते हैं वह भी करीब 4 करोड़ का है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी ने बिहार में भी कई जगहों पर जमीनें खरीद रखी है। अपने हर किरदार को लोगों के दिल में बसा देने वाले पंकज त्रिपाठी को रॉयल और लग्जरी गाड़ियों का भी बहुत शौक है। उनके पास मर्सडीज बेंज ई200, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मर्सडीज एमएल 500 जैसी गाड़ियां मौजूद हैं।
सालाना 5 करोड़ रुपए कमाते हैं पंकज त्रिपाठी
आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी एक महीने में 50 लाख रुपए से ज्यादा कमाते है। वहीं उनकी सालभर की कमाई करीब 5 करोड़ रुपए के आसपास है। पंकज त्रिपाठी ने बॉलीवुड की कई दमदार फिल्मों में काम किया है जिनमें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'रावण', 'मसान', 'द ताशकंद फाइल्स', 'दबंग 2', 'सिंघम रिटर्न्स', 'फुकरे', 'बरेली की बर्फी', 'न्यूटन', 'स्त्री', 'लूडो', 'मिमी', 'गुंजन सक्सेना', 'शेरदिल: द पीलीभीत सागा' और 'बच्चन पांडे' जैसी फिल्में शामिल हैं। फिल्मों के अलावा पंकज त्रिपाठी ने 'पाउडर', 'मिर्जापुर', 'सेक्रेड गेम्स' और 'क्रिमिनल जस्टिस' जैसी वेब सीरीज की वजह से दर्शकों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications