Pankaj Dheer Caste: क्या थी पंकज धीर की जाति? किस धर्म को मानते थे एक्टर? 68 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Pankaj Dheer Caste: बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में 'कर्ण' का किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर की गत 15 अक्टूबर 2025 को मौत हो गई है। खबर है कि लंबे समय से कैंसर से जूझने के बाद 68 वर्षीय एक्टर का निधन हो गया है।

15 अक्टूबर 2025 को हुई पंकज धीर की मौत
पंकज धीर के निधन से इंड्रस्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि पंकज धीर एक बेहतरीन एक्टर थे। उन्होंने न केवल टीवी सीरियल्स बल्कि फिल्मों में भी बेहतरीन काम किया था।

Pankaj Dheer Caste

CINTAA ने जारी किया था ऑफिशियल बयान

CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था जिसमें पंकज धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई थी। बयान में कहा गया था- गहरे दुख के साथ बताया जा रहा है कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और CINTAA के पूर्व महासचिव पंकज धीर का आज यानी 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया है।

क्या थी पंकज धीर की जाति और कौन सा धर्म मानते थे एक्टर?

आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर पंकज धीर पंजाबी परिवार से संबंध रखते थे और हिन्दू धर्म को मानते थे। जानकारी के अनुसार 'धीर' कोई जाति नहीं है, बल्कि ये एक भारतीय उपनाम है जो कश्मीरी पंडितों और पंजाबी खत्रियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। ये उपनाम मुख्य रूप से क्षत्रिय समुदाय से जुड़ा हुआ है, जिसमें हिंदू और सिख व्यापारी शामिल हैं।

पंकज धीर ने "महाभारत" में कर्ण की भूमिका निभाई थी

-1988 में पंकज धीर ने बीआर चोपड़ा की एपिक टीवी सीरिज "महाभारत" में कर्ण की भूमिका निभाई थी। ये किरदार निभाने के बाद वह बहुत लोकप्रिय हुए थे। उनकी तस्वीरें कई स्कूल की पुस्तकों में कर्ण के रूप में छपने लगी थीं और करनाल व बस्तर के मंदिरों में उनकी मूर्तियां कर्ण के रूप में पूजी जाने लगी थीं।

पंकज धीर के परिवार में कौन-कौन?

-पंकज धीर के पिता सीएल धीर हिंदी सिनेमा के एक लोकप्रिय डायरेक्टर थे। उन्होंने दिग्गज फिल्ममेकर वी शांताराम के साथ काम करने के बाद कई फिल्में डायरेक्ट और प्रोड्यूस कीं थी।

-पंकज धीर की पत्नी का नाम अनीता धीर है। पंकज और अनीता 19 अक्टूबर 1976 को शादी के बंधन में बंधें थे। आपको बता दें कि अनीता धीर भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। वह बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर काफी फेमस हैं।

-पंकज धीर और अनीता के दो बच्चे बेटे निकितिन धीर और बेटी नितिका शाह हैं। निकितन भी फिल्मों में अपने शानदार और नेगेटिव रोल के लिए जाने जाते हैं। पंकज धीर की बहू कृतिका सेंगर एक जानी मानी टीवी एक्ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+