आखिर किस गांव में शूट हुई है पंचायत वेब सीरीज? जानें 'फुलेरा' की हकीकत के बारे में...
अमेजॉन प्राइम पर हाल ही में पंचायत सीरीज का तीसरा सीजन आउट हो गया है। सीरीज के तीसरे पार्ट का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। अब इसके आउट होने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। इस बीच चलिये जानते हैं कि जिस गांव में पंचायत की शूटिंग हुई है, क्या असल में ये फुलेरा गांव है? और अगर है तो ये देश के किस कोने में बसा हुआ है।
पंचायत वेब सीरीज के चलते फुलेरा गांव की पॉपुलैरिटी बहुत ही ज्यादा बढ़ गई है। मगर ये जानना बेहद जरूरी है कि क्या फुलेरा गांव रीयल में मौजूद है भी या फिर नहीं। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि फुलेरा गांव असल में है। एक गांव है, जिसका नाम फुलेरा है।

बता दें कि फुलेरा जयपुर रूरल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक विधानसभा क्षेत्र है। हालांकि ये वो फुलेरा गांव नहीं है, जो कि पंचायत वेब सीरीज में दिखाया गया है। बता दें कि पंचायत वेब सीरीज में जिस फुलेरा को दिखाया गया है वो बस एक काल्पनिक गांव है।
मगर इस गांव को दिखाने के लिए मध्यप्रदेश के सीहोर के महोदिया गांव में स्थित एक असली पंचायत ऑफिस में ये शूटिंग हुई है। सीहोर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।












Click it and Unblock the Notifications