Panchayat 2: 'पंचायत सचिव' अभिषेक हैं इतने करोड़ के मालिक, जानें एक एपिसोड की कितनी है फीस
नई

IIT से की है पढ़ाई
जीतू भइया राजस्थान के अलवर में खैरथल के रहने वाले हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ले रखी है। डिग्री लेने के बाद उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हुआ और उन्होंने कई नाटक में हिस्सा लिया। इसके बाद उनकी मुलाकात स्क्रिप्ट राइटर विश्वपति सरकार से हुई। उन्हीं के बुलाने पर वो 2012 में टीवीएफ में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने जमकर कॉमेडी वीडियोज बनाए।

कितनी है फीस?
जितेंद्र कुमार कई बड़ी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं, जिसमें पंचायत के अलावा कोटा फैक्ट्री का भी नाम शामिल है। इसके अलावा वो फनी वीडियोज में भी नजर आते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 1 मिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति है, जो 7 करोड़ रुपये के आसपास होगी। वहीं एक्टर वेब सोज के लिए एक एपिसोड का 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं। इतनी ही फीस उनकी कॉमेडी वीडियोज के लिए भी है।

फुलेरा में जारी रखा सफर
बात करें पंचायत के दूसरे सीजन की तो इसे दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। इसमें जितेंद्र के अलावा रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आए। पहले सीजन में पंचायत सचिव अभिषेक कुमार गांव के परिवेश में काफी ज्यादा परेशान थे, लेकिन उन्होंने दूसरे सीजन में भी फुलेरा में अपना सफर जारी रखा।

कोटा फैक्ट्री 3 का भी इंतजार
वहीं जितेंद्र कुमार ने कोटा फैक्ट्री में कोचिंग टीचर की भूमिका निभाई है, जो कम पैसों में बच्चों को पढ़ाते हैं। साथ ही वो उन्हें अपनी स्टाइल से मोटिवेट भी करते हैं। पंचायत के दूसरे सीजन के बाद अब लोगों को कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications