Panchayat 4 Release Date: 'पंचायत 4' की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान, जानें कब देख सकेंगे ये वेब सीरीज

Panchayat 4 Release Date: ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत' को लेकर लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। पंचायत वेब सीरीज ओटीटी पर सबसे शानदार सीरीज में से एक है। इसके अब तक तीन पार्ट आ चुके हैं और तीनों को ही दर्शकों से भरपूर प्यार मिला है।

पंचायत वेब सीरीज के दमदार किरदार
पंचायत के सचिव जी से लेकर प्रधान या फिर बनराकस का किरदार निभा रहे कलाकारों की जितनी तारीफ की जाए कम है। वहीं सीरीज के विनोद के किरदार ने तो अलग ही धूम मचाई है। इस सीरीज के हर किरदार से दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं।

Panchayat 4

पंचायत 4' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट
हाल ही में पंचायत वेब सीरीज का तीसरा पार्ट रिलीज हुआ था जिसे भारी सफलता मिली थी। तब से फैंस इसके सीजन 4 के आने का बेसब्री से इंतजार रहे हैं। वहीं अब 'पंचायत 4' की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट आ गया है।

'पंचायत 4' की रिलीज डेट का ऐलान
पंचायत वेब सीरीज के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा पहले ही खुलासा कर चुके हैं कि उन्होंने पंचायत सीजन 4 और 5 पर काम करना शुरू कर दिया है। सीरीज के डायरेक्टर ने बताया था कि लेखकों ने स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं अब खबर है कि मेकर्स नए सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए मॉनसून खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।

साल 2026 में रिलीज होगा नया सीजन
नवभारतटाइम्स की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत वेब सीरीज का नया सीजन साल 2026 में रिलीज होगा। हालांकि 'पंचायत 4' कब आएगी इसकी अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। इसके अलावा, ये भी बता दिया गया है कि इस सीरीज की शूटिंग अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश में होने वाली है।

'पंचायत 4' की कहानी

-'पंचायत 3' में जितेंद्र कुमार, सांविका, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव जैसे कलाकारों ने काम किया है। पिछले तीनो सीजन में फुलेरा गांव में प्रधान बनने की मारामारी देखने को मिली है। वहीं पंचायत 4 की कहानी प्रधान के चुनाव के इर्द-गिर्द घूमेगी और इस बार सीरीज में रिंकी और सचिव जी का रोमांस भी परवान चढ़ेगा। आगे ये भी पता चलेगा कि प्रह्लाद इस चुनाव में भाग लेंगे या नहीं।

-मेकर्स के अनुसार सीरीज के चौथे सीजन में नए कलाकारों को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले सीजन में नए सांसद पर बात हुई थी उन्हें भी सीजन 4 में लिया जाएगा। सीजन 3 के लोकगीत को सीजन 4 में भी मेकर्स रीक्रिएट करने की तैयारी में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+