Panchayat 3: 'पंचायत 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये वेब सीरीज
Panchayat 3 Release Date Out: एक बार फिर से फुलेरा गांव में पंचायत लगने वाली है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल 'पंचायत 3' लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
'पंचायत 3' मच अवेटेड वेब सीरीज
अब तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। मेकर्स ने लौकी के साथ पंचायत 3 के आगाज का ऐलान किया था। वहीं, अब रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 'पंचायत 3' मच अवेटेड वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है और लोग इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

पंचायत वेब सीरीज के किरदारों ने लोगों को किया खुश
इस वेब सीरीज के दो सुपरहिट सीजन पहले भी लोगों को खूब एंटरटेन कर चुके हैं। पंचायत वेब सीरीज अपने सभी किरदारों के लिए दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं। सचिव जी से लेकर प्रधान जी तक इस वेब सीरीज के सभी कैरक्टर्स ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है।
28 मई 2024 को रिलीज होगी 'पंचायत 3'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत 3 वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आगामी 28 मई 2024 को रिलीज होने वाली है। अमेजन प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम चैनल पर इस बात की जानकारी दी गई है।
फुलेरा में फिर मचेगी उथल- पुथल
पंचायत के पिछले दो सीजन में फुलेरा गांव निवासी अलग-अलग चुनौतियों से जूझते नजर आए थे। मेकर्स की मानें तो अब नए सीजन के साथ ये वेब सीरीज नया मोड़ लेने वाली है। फुलेरा गांव में फिर से उथल-पुथल मचने वाली है। पंचायत 3 में जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैजल मलिक, चंदन रॉय और संविका नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications