Panchayat 3: OTT पर एक बार फिर 'पंचायत' करने आ रहे हैं सचिव जी, इंटरेस्टिंग कैरेक्टर्स वाली सीरीज का आया अपडेट

Panchayat 3 OTT Release: मोस्ट अवेडेट ओटीटी वेब सीरीज 'पंचायत' को लेकर फैंस के लिए एक शानदार खबर सामने आई है। दरअसल, पहले दो सीजन से धमाल मचा चुकी पंचायत के तीसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

दरअसल, 'पंचायत 3' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आखिरकार अमेजन प्राइम ने फैंस से किए अपने वादे के मुताबिक सीजन 3 को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। इसमें सारी कास्ट वाला एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें सचिव जी के अलावा और भी किरदार नजर आ रहे हैं।

Panchayat 3 on OTT release

बताते चलें कि वेटरन एक्टर रघुबीर यादव और जितेंद्र कुमार की बेव सीरीज पंचायत सीजन 3 के फर्स्ट लुक को जारी किया गया है। 19 मार्च को लुक शेयर किया गया है। जीतेंद्र कुमार ने सीरीज को लेकर कहा कि काफी धमाल होगा, बाकी सारे इंटरेस्टिंग कैरेक्टर्स की कहानी देखने को मिलेगी।

बताते चलें कि जितेंद्र कुमार,नीना गुप्ता और रघुबीर यादव अभिनीत टीवीएफ सीरीज़ का नया सीज़न भी 2024 में रिलीज़ होने की उम्मीद है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने शो का पहला लुक शेयर किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। कैप्शन में लिखा है कि फुलेरा की राजनीति के गंदे पानी से गुजरते हुए अभिषेक अपनी निष्पक्षता बनाए रखने की पूरी कोशिश करते हैं।

पंचायत 3 की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पंचायत 2 आकर खत्म हुई थी। या यूं कहें कि प्रधान जी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इस सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, जितेंद्र कुमार, सानविका, फैसल मलिक जैसे स्टार्स शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+