Panchayat 2 के प्रधान जी और मंजू देवी की ये खास फोटो हुई वायरल, जानें फिर क्या हुआ
वेब सीरीज पंचायत 2 में रघुवीर यादव और नीना गुप्ता कभी लड़ते-झगड़ते हैं तो कभी एक दूसरे की फिक्र करते हुए देखा जा रहा है। पंचायत-2 के आते ही दोनों की एक पुरानी फोटो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
मुंबई, 24 मईः अमेजन प्राइम वीडियो पर धड़ल्ले से चल रही वेब सीरीज पंचायत का सीजन 2 दर्शकों के दिलो दिमाग पर अपनी गहरी छाप छोड़ रहा है। इस वेब सीरीज को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के साथ साथ ही ये लोगों के बीच काफी मशहूर हो गया है। इसके कई सीन और डायलॉग के मीम्स सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्रिटिक्स से लेकर दर्शक तक इस सीजन को पहले सीजन से भी बेहतर बता रहे हैं। शो का हर किरदार अपने सहज अभिनय से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रहा है। खासकर रघुवीर यादव (प्रधान जी) और नीना गुप्ता (मंजू देवी) की जोड़ी तो सभी की फेवरेट बन गई है। इसी बीच मंजू देवी और प्रधान जी की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है जिसे नीना गुप्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उनके फैन बन गए हैं।

प्रधान जी और मंजू देवी की वायरल फोटो
वेब सीरीज पंचायत 2 में रघुवीर यादव और नीना गुप्ता कभी लड़ते-झगड़ते हैं तो कभी एक दूसरे की फिक्र करते हुए देखा जा रहा है। पंचायत-2 के आते ही दोनों की एक पुरानी फोटो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि ये फोटो लगभग 40 साल पुरानी है। तब रघुवीर यादव और नीना गुप्ता काफी जवान थे। दोनों ने हाथ में माइक पकड़ा हुआ है और बात करने के पोज में हैं। फोटो किसी पुराने शो का है। इस थ्रोबैक फोटो को नीना गुप्ता ने साल 2020 में शेयर किया था जब वेब सीरीज पंचायत का पहला सीजन आया था। इस समय प्रधान जी और मंजू देवी एकसाथ किसी खास शो के साथ जुड़े हुए थे। नीना गुप्ता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें पुराना समय बहुत याद आ रहा जिसे वह कभी भूलना नहीं चाहती हैं।
यूजर्स कह रहे रिलेशनशिप गोल
रघुबीर यादव और नीना गुप्ता की उसी थ्रोबैक तस्वीर के साथ पंचायत की एक फोटो का कोलाज सोशल मीडिया पर अब वायरल हो गया है। फोटो देखकर कुछ यूजर्स तो उन्हें रियल लाइफ कपल बता रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें रिलेशनशिप गोल बताया है। आपको बता दें कि वेब सीरीज पंचायत 2 में रघुबीर यादव और नीना गुप्ता के अलावा जितेंद्र कुमार, फैजल मलिक, सानविका, चंदन रॉय और सुनीता राजवर मुख्य भूमिका में हैं। वेब सीरीज 18 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है और दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications