Talha Anjum: नेपाल कॉन्सर्ट मे तिंरगा लहराने वाला पाक सिंगर तल्हा अंजुम कौन? कभी भारत के खिलाफ उगला था जहर

Talha Anjum Nepal Concert: पाकिस्तान के पॉपुलर रैपर और सिंगर तल्हा अंजुम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नेपाल में हुए एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने भारतीय तिरंगा लहराया, जिसके कारण पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर भारी विवाद खड़ा हो गया।

तल्हा अंजुम हाल ही में नेपाल में परफॉर्म कर रहे थे, जहां एक फैन ने भीड़ में से उन्हें भारतीय तिरंगा फेंककर दिया। उन्होंने सम्मानपूर्वक तिरंगे को उठाया, गले में लपेटा और पूरे समय मंच पर परफॉर्म करते रहे। गाना खत्म होने के बाद भी तल्हा तिरंगा थामे दिखे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए।

pakistani-singer-talha-anjum-waves-indian-tricolour-nepal-concert

विवाद बढ़ने पर सिंगर तल्हा ने क्या कहा?

विवाद बढ़ने के बाद तल्हा अंजुम ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि उनके दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है और उनकी कला की कोई सरहद नहीं होती। यदि भारतीय तिरंगा उठाने से विवाद होता है तो उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वे भविष्य में भी ऐसा ही करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें मीडिया, युद्ध भड़काने वाली सरकारों और प्रोपेगैंडा की कोई परवाह नहीं। अपनी पोस्ट में तल्हा ने भारत और पाकिस्तान दोनों के झंडों को साथ में इस्तेमाल किया, जिसने दोनों देशों के उपयोगकर्ताओं के बीच बहस को और तेज कर दिया।

विवाद की वजह क्या है?

16 नवंबर को नेपाल में एक कॉन्सर्ट के दौरान तल्हा अंजुम रैप परफॉर्म कर रहे थे। तभी दर्शकों में मौजूद एक फैन ने उन्हें भारतीय तिरंगा फेंककर दिया। तल्हा ने झंडे को सम्मानपूर्वक उठाया, गले में लपेटा और परफॉर्म करते रहे। उन्होंने तिरंगे को गिरने नहीं दिया और गाना खत्म होने पर झंडा हाथ में लेकर पूरे दर्शक वर्ग को दिखाया। इस दौरान मंच पर तिरंगा थामे उनकी कई तस्वीरें वायरल हो गईं जहां भारतीय फैंस ने इस कदम की जमकर तारीफ की, वहीं पाकिस्तान के उपयोगकर्ता उन्हें ट्रोल करने लगे और इसे देशद्रोह तक करार दे दिया।

तल्हा अंजुम का भारत में पहले से ही अच्छा खासा फैनबेस रहा है। उनका रैप "कौन तल्हा" भारत में वायरल हुआ था और वह यूट्यूब पर लाखों भारतीय व्यूज़ पाते थे। बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में सभी पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया और यूट्यूब कंटेंट पर प्रतिबंध लगाया गया।

कई बार भारत के खिलाफ उगला जहर

तल्हा अंजुम के विवाद सिर्फ तिरंगा थामने तक सीमित नहीं हैं। वह अक्सर X पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करते रहे हैं। कई बार वह कश्मीर को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं और पुलवामा जैसे आतंकी हमलों का दोष भारत पर मढ़ते हुए पाकिस्तान समर्थित नैरेटिव को बढ़ावा देते रहे हैं। वह भारतीय सेना के खिलाफ भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं, जिसकी वजह से भारतीय दर्शकों के बीच उनके प्रति नाराज़गी भी बढ़ी है।

फैंस क्या बोलें?

नेपाल में हुए इस कॉन्सर्ट की वजह से उठे विवाद को लेकर दोनों देशों के दर्शकों की राय बिल्कुल अलग है। भारतीय फैंस तल्हा अंजुम के इस कदम को सकारात्मक मान रहे हैं और इसे कला की सीमाहीनता से जोड़ रहे हैं, जबकि पाकिस्तान के यूज़र्स इसे देश के प्रति निष्ठा के खिलाफ मानकर उन पर नाराज़गी जता रहे हैं। तल्हा अंजुम की भारत में पहले से ही बड़ी फैन फॉलोइंग रही है। उनका रैप "कौन तल्हा" पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी काफी वायरल हुआ था, और उनके यूट्यूब चैनल पर बड़ी संख्या में भारतीय सब्सक्राइबर मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+