पहलगाम आतंकी हमले के 24 घंटे बाद शाहरुख खान ने दिया चौंकाने वाला बयान, लोगों से सरेआम कही ऐसी बात
Shah Rukh Khan On Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले ने लोगों के दिलों में एक अलग प्रकार का गुस्सा भी भर दिया है। हर कोई इस समय दुखी है और इस घटना की निंदा कर रहा है।
पहलगाम में हुआ भयानक आतंकी हमला
लोग बड़ी ही दुख के साथ इस घटना की इंसाफ की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार गत 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन इलाके में कई पर्यटकों पर जमकर गोलियां बरसाईं और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस घटना में 28 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं।

शाहरुख खान ने आतंकी हमले को लेकर कही ऐसी बात
वहीं अब इस घटना को लेकर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस हमले को लेकर शाहरुख खान ने अपने एक्स हैंडल पर दुख और गुस्से से भरा एक मैसेज लोगों के साथ शेयर किया है।
'कायराना हमले को शब्दों में बयां करना मुश्किल'
शाहरुख खान ने लिखा है- ऐसे कायराना हमले को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। शाहरुख ने इस हमले को 'विश्वघात और अमानवीय हिंसा' बताया है। उन्होंने आगे लिखा है- ये वो समय है जब हम सभी को एक साथ खड़े होने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से पीड़ित परिवारों के लिए ऊपरवाले से प्रार्थना करने की अपील भी की है।
इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए
-शाहरुख खान ने लिखा है- इस वीभत्स घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। हम एक मजबूत और न्यायप्रिय राष्ट्र हैं और हमें आतंक के सामने झुकना नहीं चाहिए।
-शाहरुख खान के इस मैसेज के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने तो किंग खान को देश का सच्चा बेटा तक कह दिया है। शाहरुख खान की इस पोस्ट पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
बॉलीवुड सेलेब्स जाहिर कर रहे हैं गुस्सा
आपको बता दें कि इस आतंकी हमले के बाद से बॉलीवुड सेलेब्स लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। पहलगाम में हुए हमले ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। अक्षय कुमार से लेकर संजय दत्त, अनुपम खेर, कंगना रनौत, रवीना टंडन जैसे कलाकार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications