पहलगाम में शहीद हुए विनय नरवाल की पत्नी का एल्विश यादव से क्या है कनेक्शन? यूट्यूबर ने वीडियो में बताया ऐसा सच
Elvish Yadav: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम इलाके में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई है। गत 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले से पूरा देश हिल गया है। वहीं आम लोगों से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस हमले में मारे गए लोगों पर दुख जताया है।
विनय नरवाल की मौत ने लोगों को रुलाया
इस घटना में शहीद हुए नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की मौत ने भी लोगों का दिल दहला दिया है। विनय नरवाल की उम्र 26 साल थी और उन्होंने 7 दिन पहले ही हिमांशी से शादी की थी। विनय और हिमांशी हनीमून के लिए कश्मीर पहुंचे थे।

यूट्यूबर एल्विश यादव का बड़ा खुलासा
इसी बीच बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर यूट्यूबर एल्विश यादव ने खुलासा किया है कि वह पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी दोस्त हैं। जानकारी के अनुसार हिमांशी और एल्विश यादव क्लासमेट्स थे।
पति के शव से लिपटकर रोती हुई नजर आईं हिमांशी
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं विनय नरवाल के अंतिम संस्कार के दौरान हिमांशी अपने पति के शव से लिपटकर रोती हुई नजर आ रही थीं।
एल्विश यादव की दोस्त हैं विनय नरवाल की पत्नी
-इस वीडियो क्लिप ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद से लोगों का दर्द भी बाहर निकलकर आ रहा है। इस बीच, एल्विश यादव ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यूट्यूबर कह रहे हैं- मैं हिमांशी को जानता हूं। सबसे पहले, जब मैंने हिमांशी का वीडियो देखा, जिसमें ये बताया गया था कि उनके पति के साथ क्या हुआ, तो मैंने केवल सुना था और मुझे ये नहीं लगा था कि मैं उन्हें पहले से जानता हूं।
-एल्विश यादव ने खुलासा किया कि जब उन्होंने वीडियो को फिर से देखा, तो उन्हें लगा कि वह उनके कॉलेज की ही हिमांशी है। यूट्यूबर ने बताया कि हिमांशी और वह कॉलेज में पढ़ते थे, तो खूब मस्ती करते थे। दोनों एक साथ मेट्रो से कॉलेज जाते थे।
-एल्विश यादव ने वीडियो में बताया कि उनके पास पहले से ही हिमांशी का फोन नंबर था, लेकिन वह उन्हें कॉल नहीं कर पाए थे। एल्विश यादव ने कहा- मुझे लगा कि हिमांशी को फौन कैसे करूं क्योंकि उनकी मानसिक स्थिति इस समय सही नहीं होगी।
-ऐसे में एल्विश यादव ने अपने एक दूसरे कॉमन फ्रेंड को कॉल किया था और उसने बताया कि हिमांशी ने 31वीं बार में कॉल उठाया और बताया कि जो कुछ भी शेयर किया या लिखा जा रहा है, वह सब सच है और विनय को गोली मार दी गई क्योंकि आतंकवादियों को पता चल गया था कि वह हिंदू है।
विनय नरवाल के परिवार का दर्द
आपको बता दें कि विनय नरवाल के परिवार का दर्द इस समय सबसे ज्यादा है। द प्रिंट की खबर के अनुसार जिस दिन पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था और उस घटना में विनय नरवाल की हत्या हुई, उस दिन उनकी मां घटना के बारे में न जानते हुए पड़ोसियों को अपने बेटे की शादी की मिठाइयां बांट रही थीं। विनय नरवाल के परिवार पर इस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications