'गंदी बात' की मेकर एकता कपूर पद्म पुरस्कार पाकर हुईं ट्रोल, कहा- मेरा काम ही मेरी पहचान

मुंबई, 08 नवंबर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में सोमवार को फिल्म निर्माता एकता कपूर को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'पद्म श्री पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने एकता कपूर को पद्म पुरस्कार से नवाजा। इस दौरान कार्यक्रम में एकता कपूर के साथ उनके पिता दिग्गज अभिनेता जितेंद्र भी मौजूद थे। हालांकि इस पुरस्कार के बाद सोशल मीडिया पर उनको ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा।

'पद्म श्री सम्मान बड़े गर्व की बात है'

'पद्म श्री सम्मान बड़े गर्व की बात है'

पद्म श्री सम्मान पाने के बाद एकता कपूर ने इससे जुड़ा एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए अपना एक बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि प्रदर्शन कला के क्षेत्र में मेरे विनम्र योगदान के लिए चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त करना एक पूर्ण सम्मान है। यह एक वास्तविक क्षण है और बड़े गर्व की बात है। मैं सम्मान के इस बैज को अपनी ताकत के दो स्तंभों - मेरी मां और पिताजी को समर्पित करना चाहती हूं। उन्होंने पूरे मन से मुझ पर विश्वास किया और यह उन्हीं की वजह से है, मैं हूं!

'दर्शकों ने किया मुझ पर विश्वास'

'दर्शकों ने किया मुझ पर विश्वास'

एकता ने आगे कहा, 'मैं वास्तव में मेरे रास्ते में आने वाले सभी प्यार और प्रशंसा से अभिभूत हूं। मैं अपने परिवार, दोस्तों, बालाजी टेलीफिल्म्स में अपनी टीम और सबसे महत्वपूर्ण दर्शकों मुझ पर विश्वास करने और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं हमेशा लिफाफे को आगे बढ़ाऊंगी, मानदंडों को चुनौती दूंगी, प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच दूंगी जिसके वे वास्तव में हकदार हैं, जय हिंद!

सोशल मीडिया पर एकता कपूर हुईं ट्रोल

सोशल मीडिया पर एकता कपूर हुईं ट्रोल

इधर सोशल मीडिया पर एकता कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, लोग उनके इस अवॉर्ड को लेकर सवाल उठा रहे है। एक यूजर ने लिखा कि अश्लील कंटेंट बनानी वाली एकता को पुरस्कार दिया जाना सही नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि सरकार की कमेटी को सोच-विचार करके नाम पर फैसला करना चाहिए। उन पर सैनिकों के अपमान का आरोप लग था, जब एक सीरीज में अश्लील कंटेंट दिखाया था।

पाइपलाइन में एकता की कई फिल्में

पाइपलाइन में एकता की कई फिल्में

इधर, एकता कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो दिशा पटानी स्टारर 'केटीना' इस साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जबकि 2022 में एकता कपूर ने 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्माण किया, जिसमें जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया दिखाई देंगी। इसके अलावा अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'अलविदा' और कार्तिक आर्यन-कृति सनोन निर्मित 'शहजादा' का भी हिस्सा हैं।

 कंगना, करण जौहर और अदनान सामी को भी पद्मश्री

कंगना, करण जौहर और अदनान सामी को भी पद्मश्री

आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और फिल्म मेकर करण जौहर के साथ एकता कपूर और सिंगर अदनान सामी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस साल के 119 पद्म पुरस्कार दिए गए, जिसमें से 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार, 7 लोगों को पद्म विभूषण और 10 लोगों को पद्म भूषण से नवाजा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+