Padma Awards 2024: मिथुन चक्रवर्ती को पद्म भूषण, चिरंजीवी और वैजयंतीमाला को मिला पद्म विभूषण, यहां देखें लिस्ट
Padma Awards 2024: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर यानी गत 25 जनवरी 2024 (गुरुवार) को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इस साल पांच हस्तियों को पद्मविभूषण, 17 को पद्मभूषण और 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) से लेकर साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi), सिंगर उषा उत्थुप, एक्टर विजयकांत, एक्ट्रेस वैजयंतीमाला, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा तक का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि कला, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, विज्ञान, अभिनय, चिकित्सा, सामाज सेवा और सार्वजनिक मामलों के लोगों को भारत रत्न के बाद भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलता। इस साल प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार पाने वाले 132 लोगों का नाम लिस्ट में है।

चिरंजीवी और वैजयंतीमाला को पद्म विभूषण
वैजयंतीमाला (90) और चिरंजीवी (68) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जो दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। चिरंजीवी ने अपने लंबे करियर में 160 से अधिक फिल्मों में काम किया है। साल 2006 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। ऐसे में ये उनका दूसरा पद्म पुरस्कार बन गया है। राजनीति में प्रवेश करने के लिए उन्होंने साल 2007 में फिल्मों से दूरी बना ली थी लेकिन साल 2017में वह दोबारा फिल्मोंमें लौट आए हैं।
भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार वैजयंतीमाला
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वैजयंतीमाला को भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार माना जाता है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है जिनमें देवदास, नया दौर, आशा, साधना, गंगा जमुना, संगम और ज्वेल थीफ शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म गंवार है।
दिवंगत विजयकांत को मिलेगा पद्म पुरस्कार
इसके अलावा दिवंगत तमिल अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजयकांत को उनकी सेवा के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि दिसंबर 2023 में उनकी मृत्यु हो गई। विजयकांत को वैदेही कथिरुन्थल, अम्मान कोविल किझाकले, पूनथोट्टा कवलकरन, चिन्ना गौंडर और ईमानदार राज जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता था।
मिथुन चक्रवर्ती, उषा उत्थुप, प्यारेलाल
हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर और राजनेता मिथुन चक्रवर्ती, संगीतकार प्यारेलाल शर्मा और सिंगर उषा उत्थुप को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। मिथुन चक्रवर्ती (73) भारतीय फिल्मों के सबसे लोकप्रिय एक्टरों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मृगया से की थी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके अलावा वह सुपरहिट फिल्मों जैसे डिस्को डांसर, अग्निपथ, घर एक मंदिर, जल्लाद और प्यार झुकता नहीं में काम कर चुके हैं।
132 पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं
पॉप क्वीन उषा उत्थुप (76) को 1970 के दशक केआसपास भारतीय फिल्मों में जैज संगीत के अग्रदूत के रूप में जाना जाता है। उनके कुछ सदाबहार ट्रैक हैं- रंबा हो, वन टू चा चा, शान से, कोई यहां नाचे नाचे और हरि ओम हरि। इस सूची में 132 पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। सूची में 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के साथ विदेशियों की श्रेणी से आठ व्यक्ति भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications