कैटरीना-विक्की की शादी के चलते जयपुर में फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोग परेशान, ये है वजह

नई दिल्ली, 12 नवंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। खबर है कि राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस लग्जरी होटल में शादी से संबंधित सभी कार्यक्रम होंगे, जिसमें कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी की तारीख 7 से 9 दिसंबर के बीच है। वहीं दूसरी ओर जयपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे लोगों के लिए एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

ये मेहमान होंगे शामिल

ये मेहमान होंगे शामिल

सूत्रों के मुताबिक कैटरीना और विक्की की मैनेजमेंट टीम ने अभी से ही जयपुर में जरूरी सामानों को खोजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बहुत से मेहमान आएंगे, जिनके लिए लग्जरी कारों को भी बुक किया जा रहा। सूत्रों ने आगे बताया कि इस शादी में करण जौहर, अली अब्बास जफर, कबीर खान, मिनी माथुर, रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, नताशा दलाल आदि शामिल हैं। इनकी सुरक्षा की भी व्यवस्था की जा रही है।

नहीं मिल रही बुकिंग के लिए कार

नहीं मिल रही बुकिंग के लिए कार

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फिल्म और टीवी क्रू जो शादी की तारीखों के करीब जयपुर में शूटिंग कर रहे हैं, उन्हें किराए पर कारें नहीं मिल रही हैं, क्योंकि ज्यादातर SUV और लग्जरी कारों को पहले ही बुक कर लिया गया। ये कारें मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल तक पिकअप ड्रॉप की सुविधा उपलब्ध करवाएंगी। इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों के लिए भी वाहनों की बुकिंग की गई है।

कितना है होटल का किराया?

कितना है होटल का किराया?

वैसे तो ज्यादातर लोग जोधपुर और उदयपुर में स्थित आलिशान होटलों को शादी के लिए चुनते हैं, लेकिन कैट ने राजस्थान के बरवाड़ा स्थित 'सिक्स सेंसेस फोर्ट' होटल को चुना है, जो लगभग 700 साल पुराना है। पहले ये किला हुआ करता था, जिसे होटल में तब्दील कर दिया गया। इसमें 100 कमरे हैं, जहां पर हर एक सुविधा मौजूद है। वहीं किराए की बात करें तो एक दिन के लिए सामान्य कमरे का किराया 77 हजार है, जबकि लग्जरी रूम की कीमत 5 लाख के करीब आ जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+