OTT Releases This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगने वाला है एंटरटेनमेंट का बुफे, इस हफ्ते होगा जोरदार धमाका
OTT Releases This Week in Hindi: हर हफ्ते की तरह इस बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का बुफे लगने वाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार तक इस सारे प्लेटफॉर्म पर कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं। इस लिस्ट में ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो से लेकर 'सन ऑफ सरदार-2' तक का नाम शामिल है। साथ ही कुछ नए शोज भी देखने को मिलेंगे।
22 सितंबर से 28 सितंबर के बीच ओटीटी पर क्या रिलीज होगी हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे। इस सप्ताह दर्शकों को एक्शन, ड्रामा, रोमांस और कॉमेडी का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

सोनी लिव में 22 सितंबर को नवरात्रि के दिन 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है' रिलीज हो रही है। इस शो का टीजर पहले ही काफी चर्चा बटोर चुका है। इस सीरीज में आपको भक्ति भाव देखने को मिलेगा।
23 सितंबर को साउथ की बेहतरीन कहानी 'सुंदरकंडा' रिलीज होगी। इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं। यह एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसके रेटिंग भी शानदार है।
24 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर मार्वल के फैंस के लिए 'मार्वल जॉम्बीज' आ रही है। इसमें हल्के-फुल्के मनोरंजन और जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इसकी खासियत ये है कि बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी।
25 सितंबर को 'टू मच फन विद काजोल एंड ट्विंकल' नाम का खास टॉक शो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें आमिर से लेकर सलमान तक कई बड़े सितारे शामिल होंगे।
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क-2' ओटीटी पर 26 सितंबर को रिलीज होगी। दर्शक इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
मस्ती भरे मनोरंजन के लिए 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'सन ऑफ सरदार' रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को हंसाने और उनका मूड हल्का करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
मोहनलाल और मालविका मोहनन अभिनीत फिल्म 'हृदयपूर्वम' 26 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलजी होगी। यह एक हार्ट ट्रांसप्लांट सर्वाइवर की कहानी है, जो अपने डोनर की बेटी की सगाई में जाता है और फिर उससे प्यार करने लगता है।
जियो हॉटस्टार पर 28 सितंबर को 'द फ्रेंड' रिलीज होगी, जिसमें कॉमेडी और ड्रामा का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। यह फिल्म दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज देगी।












Click it and Unblock the Notifications