OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा
OTT Release This Week: आज यानी 26 मार्च से लॉन्ग वीकेंड की शुरुआत हो चकी है। ऐसे कुछ लोगों ने ट्रिप प्लान की होगी, तो कुछ घर में आराम करना चाहते होंगे। अब जो घर पर आराम कर रहे हैं, उन्हें एंटरटेनमेंट भी चाहिए ही होगा। ऐसे में इस हफ्ते क्या-क्या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्में व वेब सीरीज़ रिलीज़ हो रही हैं। इसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में दे रहे हैं। इसमें एक्शन, थ्रिलर, रोमांस से लेकर साइंस फिक्शन तक हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

'मर्दानी 3'
बॉलीवुड की एक्शन-थ्रिलर मर्दानी 3 अब Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में रानी मुखर्जी एक बार फिर आईपीएस शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। उनके साथ मल्लिका प्रसाद, जानकी बोडिवाला और जीशू सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं।
तमिल सीरीज 'मुथु उर्फ़ काट्टान'
तमिल वेब सीरीज़ Muthu Alias Kaattaan JioHotstar पर रिलीज़ हो रही है। इस सीरीज़ को एम. मणिकंदन ने बनाया और निर्देशित किया है। इसमें विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।
'BTS: The Return'
म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री BTS: The Return भी Netflix पर उपलब्ध है। यह मशहूर कोरियन बैंड BTS की जिंदगी और उनके नए एल्बम की तैयारी को दिखाती है। इसमें उनके सफर की कई अनदेखी झलकियां देखने को मिलती हैं।
'ओ रोमियो'
ओ रोमियो अब Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है। इसमें शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
'For All Mankind' का नया सीजन
साइंस फिक्शन पसंद करने वालों के लिए For All Mankind का सीज़न 5 Apple TV+ पर रिलीज़ हो चुका है। यह सीरीज़ अंतरिक्ष की दुनिया और उसके बदलते भविष्य को रोचक तरीके से दिखाती है।
बता दें, इन सभी फिल्मों और सीरीज में अलग-अलग तरह का कंटेंट है। जो हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आप घर बैठे कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो ये टाइटल्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications