OTT Release This Week: 'सिकंदर' देख मन खराब हो गया, परेशान मत होइए ओटीटी पर इस हफ्ते मिलेगा जबरदस्त एंटरटेमेंट
OTT Release This Week: सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्मों से ज्यादा इंतजार आजकल दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म के कंटेंट का रहता है। वो नजरें गड़ाए रहते हैं कि कब उनकी पसंदीदा सीरीज या फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसका पहला कारण ये है कि इसे दर्शक अपने सुविधानुसार जब चाहें जहां चाहें देख सकते हैं। उन्हें सिनेमाघर जाने की जरूरत नहीं हैं।
ऐसे में हम भी अपने पाठकों को निराश न करते हुए, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आ गए हैं। हम अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे कि आखिर कौनसा कंटेंट किस प्लेटफॉर्म में और कब रिलीज होगा। पढ़िए।

1. टेस्ट
ये नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म है। जिसमें आर माधवन, नयनतारा और सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। ये फिल्म क्रिकेट और उसमें होने वाली फिक्सिंग से जुड़ी हुई है। हालांकि ट्रेलर में पूरी कहानी का पता नहीं चला पता है कि वो क्या होगी। 4 अप्रैल को इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे।
2. अदृश्यम 2
थ्रिलर जॉनर की सीरीज अदृश्यम 2 - द इनविजिबल हीरोज 4 अप्रैल को रिलीज होगी। ये सोनी लिव पर आएगी। इसका पहला सीजन पिछले साल यानी 2024 को रिलीज हुआ था। दूसरे सीजन में कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहले सीजन में खत्म हुई थी। सीरीज में एजाज खान, दिव्यांका त्रिपाठी और पूजा गौर लीड रोल में नजर आएंगे।
3. किंग्सटन
हॉरर फिल्मों के फैंस के लिए जी5 पर किंग्सटन रिलीज हो रही है। ये तमिल भाषा की फिल्म है, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब तहलका मचाया है। इसके बाद अब ये ओटीटी पर राज करने आ रही है। ये भी 4 अप्रैल को रिलीज होगी।
4. टच मी नॉट
क्राइम ड्रामा देखने वाले दर्शकों के लिए टच मी नॉट भी एक अच्छा कंटेंट सबित हो सकता है। दर्शक इसका अनाउंसमेंट के बाद से ही इंतजार कर रहे थे। ये 4 अप्रैल को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। आप इसे वहां देख सकते हैं।
5. चमक: द कन्क्लूजन
2023 में आई सीरीज चमक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहला सीजन खूब सफल रहा, जिसके बाद अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। जिसका नाम चमक द कन्क्लूजन है। इसमें परमवीर सिंह चीमा, ईशा तलवार, मनोज पाहवा और मोहित मलिक जैसे एक्टर्स हैं। सोनी लिव पर 4 अप्रैल को आएगी।












Click it and Unblock the Notifications