OTT Release This Week: 23 जून से 30 जून तक ओटीटी पर मिलेगा एक बढ़ से कर एक कंटेंट, होगी मौंजा ही मौंजा
OTT Release This Week: ओटीटी प्लेटफॉर्म इस सप्ताह मनोरंजन से भरपूर रहने वाले हैं। नेटफ्लिक्स, अमेज़ॅन प्राइम और हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने के लिए तैयार हैं। हम इस रिपोर्ट में आपको इस हफ्ते यानी 23 जून से 30 जून तक रिलीज होने वाली इस सीरीज और फिल्मों की जानकारी दे रहे हैं।
हेड ओवर हील्स
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 23 जून को 'हेड ओवर हील्स' रिलीज हो रही है। इस शो की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है, और दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पंचायत सीजन 4
फुलेरा गांव का हर किरदार अब घर-घर में लोकप्रिय हो चुका है। वेब शो 'पंचायत' का सीजन 4 अमेज़ॅन प्राइम पर 24 जून से शुरू होगा। इस सीरीज के हर सीजन को देखने के लिए जनता बेसब्र रहती है।
काउंट डाउन
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 'काउंट डाउन' का पहला सीजन 25 जून को रिलीज होने जा रहा है। यह कहानी एक स्पेशल टास्क फोर्स के बारे में है, जिसे एक खास मिशन पर भेजा गया है। ये सीरीज थ्रिलर और एक्शन से भरपूर है।
आयरन हर्ट
सुपरहीरो फिल्में और सीरीज के शौकीनों के लिए जियो हॉटस्टार पर 25 जून को 'आयरन हर्ट' रिलीज हो रही है। इस कहानी बच्चों के साथ-साथ बड़ें भी देख सकते हैं।
मिस्ट्री
राम कपूर के साथ ढेर सारे ड्रामे के बीच मौज-मस्ती के लिए जियो हॉटस्टार पर 'मिस्ट्री' नामक एक मनोरंजक कहानी आ रही है। ये एक लाइट वॉच सीरीज है।
रेड-2
अजय देवगन और रितेश देशमुख के नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। अगर आपने थिएटर में देखना भूल गए हैं, तो आप इसे देख सकते हैं। सुपरहिट फिल्म 'रेड-2' 27 जून को रिलीज होने जा रही है।
स्क्विड गेम सीजन 3
नेटफ्लिक्स पर 'स्क्विड गेम' की कहानी आखिरकार खत्म होने वाली है। रिर्पोट्स की माने तो आखिरी सीजन 27 जून से शुरू होने जा रहा है।
इस हफ्ते ओटीटी पर देखने के लिए बहुत कुछ है। सिनेमाघरों में सितारे जमीन पर भी लगी हुई है। वहीं, 27 जून को काजोल की 'मां' भी रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications