Oscars 2025: भारत का सपना हुआ चूर, प्रियंका और गुनीत की 'अनुजा' को इस वजह से नहीं मिला ऑस्कर
Oscars 2025: प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा समर्थित अनुजा 97वें अकादमी पुरस्कारों में आई एम नॉट ए रोबोट से सर्वश्रेष्ठ लाइव-एक्शन शॉर्ट का पुरस्कार हार गईं। इसमें अन्य नॉमनी एलियन, द लास्ट रेंजर, और ए मैन हू विल नॉट रिमेन साइलेंट थे। इसके साथ ही साल 2025 में ऑस्कर जीतने का भारत का सपना टूट गया है।
अनुजा जिस कैटेगरी में नॉमिनेटेड थी, उसमें आई एम नॉट अ रोबोट को अवॉर्ड मिला है। गुनीत मोंगा के अलावा प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म से बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी थीं। भारत को पिछली बार ऑस्कर 2023 में गुनीत मोंगा की फिल्म 'द एलिफेंट विस्परर्स' के लिए मिला था।

अनुजा की कहानी 9 साल की बच्ची है। जो अपनी बड़ी के बहन के साथ एक फैक्ट्री में मजदूरी करती है। दोनों कपड़े बनाने का काम करते हैं। इस फिल्म की कहानी दोनों बहनों की चुनौतियों को दिखाती है। सजदा पठान ने फिल्म में अनुजा का किरदार निभाया है। वहीं, बडी बहन पलक का किरदार अनन्या ने निभाया है। फिल्म में आगे चलकर अनुजा को इस बाल श्रम से छुटकारा मिलता है। साथ ही उसे स्कूल जाकर पढ़ाई करने का भी मौका मिलता है। बता दें, फिल्म को एडम जे ग्रेव्स डायरेक्ट किया है। एडम भले ही विदेश में पले बढ़ें हो। लेकिन बीए और पीएचडी के बाद एडम ने भारत का रुख किया। यहां वो काफी वक्त तक बनारस में रहे। यहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से संस्कृत की पढ़ाई एडम ने की।
इसके अलावा एडम भारत के राजस्थान, बिहार, यूपी और मध्य प्रदेश की अलग अलग एनजीओ के साथ जुड़कर काम भी किया। फिल्म को एडम की पत्नी सुचित्रा मत्तई ने किया है। बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के माने तो एडम कहते हैं,'जिन लड़कियों से मैं मिला। वो मुश्किल हालात के बावजूद काफी इंस्पायर करने वाली लगीं। वो सभी लड़कियां गिफ्टेड थीं। इन लड़कियों की काबिलियत से प्रभावित हुए बगैर रहना नामुमकिन था। इन लड़कियों के अनुभवों पर फ़िल्म बनाना ज़रूरी था।'












Click it and Unblock the Notifications