बेटा बहुत खुश था ...'छेलो शो' के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का हुआ निधन, छलक पड़ा पिता का दर्द
'छेलो शो' के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का निधन हो गया है। 14 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज से पहले राहुल के निधन से हर कोई दुख में हैं।
इस साल ऑस्कर में अपना नाम बनाने वाली गुजराती फिल्म 'छेलो शो' (द लास्ट फिल्म शो) के चाइल्ड स्टार राहुल कोली का निधन हो गया है। राहुल ने मात्र 10 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 2 अक्टूबर को ल्यूकेमिया बीमारी से अहमदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में राहुल ने अंतिम सांस ली। 14 अक्टूबर को फिल्म की रिलीज से पहले राहुल के निधन से हर कोई दुख में हैं।

बताते चलें कि राहुल कोली के पिता रामू ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वे अपनी घर में तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। परिवार ने सोमवार को जामनगर के पास उनके पैतृक गांव हापा में प्रार्थना सभी की।
बेटे के निधन का जानकारी साझा करते हुए पिता ने कहा कि 2 अक्टूबर को उसने नाश्ता किया। इसके बाद उसे बार-बार बुखार आने लगा। कुछ समय बात उसे खून की उल्टी होने लगी। तीन बार खून की उल्टी करने के बाद मेरा बच्चा नहीं रहा।
पिता रामू ने कहा कि वो अकसर मुझसे खुश होकर कहा करता था कि 14 अक्टूबर के बाद हमारी जिंदगी बदल जाएगी। लेकिन उससे पहले ही वो हमें छोड़कर चला गया। हमारा परिवार तबाह हो गया है। लेकिन हम उनकी छेलो शो 14 अक्टूबर को एक साथ देखेंगे।
फिल्म छेलो शो को 95वें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। ऐसे में मेकर्स ने खुश होकर इसे देशभर के 95 सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला लिया है। इस फिल्म को यूएस-बेस्ड निर्देशक पैन नलिन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी उनकी खुद की जिंदगी से ही प्रेरित है।
बता दें कि छेलो शो को ऑस्कर में बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भेजा गया है। चेन्नई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी। फिल्म का निर्माण पाल नलिन ने अपनी कंपनी मानसून फिल्म के प्रोडक्शन के तले किया है।












Click it and Unblock the Notifications