Oscar award 2023: कौन थी 'गोल्डन लेडी'? क्या ऑस्कर पुरस्कार सोने का होता है?
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने आज ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का खिताब जीतकर सफलता का परचम लहरा दिया है।

Oscar award 2023: आज भारत के कलाकारों का डंका पूरी दुनिया में बज गया है। भारत ने ऑस्कर में दो अवॉर्ड अपने नाम करके भारतीयों को विश्वपटल पर गौरवान्वित होने का मौका दिया है। आपको बता दें कि आज एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' के सॉन्ग 'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया है तो वहीं दूसरी ओर भारत की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीतकर सफलता का परचम लहराया है।

कला जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार
ये ईनाम केवल इसलिए मायने नहीं रखता कि क्योंकि ये दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है, बल्कि इसलिए भी महत्व रखता है क्योंकि इसने आज विश्वस्तर पर भारत के कलाकारों के हूनर को एक अलग पहचान अंकित करने में मदद की है।आपको बता दें कि ऑस्कर को कला जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार माना जाता है।
चलिए इस ट्रॉफी के बारे में जानते हैं विस्तार से...

ये अवॉर्ड सोने के जैसा लेकिन
देखने में तो ये अवॉर्ड सोने के जैसा होता है लेकिन ये सोने का नहीं होता है बल्कि ये तांबे का बना होता है और उसके ऊपर 24 कैरेट की सोने की परत लगाई जाती है, इसका वजन 450 ग्राम का होता है और एक ऑस्कर अवार्ड महज 1 डॉलर का होता है, इस पुरस्कार को बेचा या खरीदा नहीं जा सकता है।

Oscar नाम पर स्थिति स्पष्ट नहीं
इस अवॉर्ड को ऑस्कर कहने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है और वो ये कि इस एकेडमी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मार्ग्रेट ने जब ये ट्रॉफी देखी तो उन्हें इसकी शक्ल आपने अंकल ऑस्कर जैसी लगी थी, जिनसे वो बहुत ज्यादा प्यार करते थे इसलिए उन्होंने इसका नाम Oscar रख दिया।
हार्मन ऑस्कर नेल्सन
हालांकि विकीपीडिया के मुताबिक बेट्टी देविस की जीवनी में लिखा है कि उन्होंने अपने पहले पति हार्मन ऑस्कर नेल्सन के नाम पर इस पुरस्कार का नाम रखा था।
अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज
ये पुरस्कार अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज की ओर से दिया जाता है, जिसे कि अकेडमी अवॉर्ड भी कहते हैं जो कि फिल्म डॉयरेक्टर, एक्टर, राईटर , सिंगर और म्यूजिशियन को दिए जाते हैं। पहला ऑस्कर अवॉर्ड समारोह 16 मई 1929 को दिया गया था। ये मीडिया जगत का सबसे ओल्ड अवॉर्ड है, जिसे कि मीडिया जगत 'गोल्डन लेडी' भी कहकर संबोधित करता है।
'गुडी बैग'
खास बात ये है कि ऑस्कर विजेताओं को इस टॉफी के अलावा कोई भी कैश अमाउंट नहीं दिया जाता है। हां लेकिन इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी को पाने के बाद आपकी ग्लोबल लेवल पर प्राइस बढ़ जाती है। हालांकि अवॉर्ड के साथ कलाकारों को एक 'गुडी बैग' भी दिया जाता है, जिसमें हजारों का सामान जरूर होता है। हर कलाकार का सपना होता है कि उसे लोग पहचाने और ये पुरस्कार किसी भी कलाकार को विश्वस्तरीत पहचान देता है।












Click it and Unblock the Notifications