Oscar 2025: 'कंगुवा' से 'संतोष' तक, ऑस्कर में शामिल हुईं ये 7 भारतीय फिल्में, इन OTT पर देखें
Oscar 2025: ऑस्कर अवॉर्ड 2025 की घोषणा कर दी गई है और लोग इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने ऑस्कर 2025 की रेस मे शामिल 323 फीचर फिल्मों की अनाउंसमेंट कर दी है।
ऑस्कर 2025 में 7 भारतीय फिल्में मौजूद
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेस्ट फिल्म कैटेगिरी के लिए 207 फिल्मों में मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के बेस्ट फिल्म कैटेगिरी में 7 भारतीय फिल्में मौजूद हैं, जो कि हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।

ऑस्कर की रेस में शामिल हुईं ये भारतीय फिल्में
ऑस्कर 2025 में बेस्ट फिल्म कैटेगिरी के लिए नॉमिनेटेड भारतीय फिल्मों की लिस्ट में 'कंगुवा' (तमिल), 'आदुजीविथम' (द गोट लाइफ) (हिंदी), 'संतोष' (हिंदी), 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (हिंदी), 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' (मलयालम और हिंदी), 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' (हिंदी और अंग्रेजी) और 'पुतुल' (बांग्ला) शामिल हैं।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं ये फिल्में
ऑस्कर 2025 में बेस्ट फिल्म कैटेगिरी की लिस्ट में शामिल इन 7 भारतीय फिल्मों को आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इन फिल्मों को आप कैसे और कहां देख सकते हैं।
'कंगुवा'
ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में साउथ के सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म 'कंगुवा' शामिल हुई है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
आदुजीविथम: द गोट लाइफ
ऑस्कर 2025 की रेस में 'आदुजीविथम: द गोट लाइफ' भी शामिल हुई है। ये फिल्म मार्च 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने अभिनय किया है। उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ भी हुई थी। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
संतोष
यूके से शॉर्टलिस्ट हुई शॉर्ट फिल्म 'संतोष' भारत की कहानी पर आधारित है। हालांकि ये ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करने वाली फिल्म के तौर पर ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में पहुंची है। संध्या सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म मूबी पर देख सकते हैं।
स्वतंत्र्य वीर सावरकर
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र्य वीर सावरकर भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में शामिल हुई है। ये फिल्म मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, लेकिन ऑस्कर 2025 के दावेदारों की लिस्ट में इसे जगह मिली है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।
ऑल वी इमेजिन एज लाइट
दिव्या प्रभा, कनी कुसरुति, हृदु हारून और छाया कदम स्टारर फिल्म ऑल वी इमेजिन एज लाइट भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में शामिल हुई है। इस फिल्म में एक नर्स की कहानी दिखाई गई है। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
गर्ल्स विल बी गर्ल्स
सुचि तलाटी की डायरेक्शन में बनी फिल्म गर्ल्स विल बी गर्ल्स भी ऑस्कर 2025 की लिस्ट में शामिल हुई है। इस फिल्म में 16 साल की एक लड़की की कहानी दिखाई गई है। ये फिल्म मां और बेटी के स्ट्रॉन्ग रिश्ते को दिखाती है। इसे अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
पुतुल
आस्कर 2025 में एंट्री पाने वाली 7वीं भारतीय फिल्म पुतुल है। इसकी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर इंदिरा धर हैं। ये एक बांग्ला फिल्म है। इस फिल्म ने प्रेस्टीजियस ऑस्कर में दावेदारों की लिस्ट में जगह पाने वाली पहली बांग्ला फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
-
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
रोमांस से भरा वीडियो वायरल, इतने करीब आ गए Khesari Lal Yadav और Akanksha Puri, मचा बवाल -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
PM Modi ने किया ऐसा काम, रातोंरात इंटरनेट पर छा गए Yuvraj Dua, इंस्टाग्राम Reel ने मचा दी सनसनी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate












Click it and Unblock the Notifications