Most Popular Stars List: साउथ के कलाकारों ने मारी बाजी, सलमान-शाहरुख ने बचाई बॉलीवुड की नाक
Most Popular Stars List:ऑरमैक्स मीडिया ने सितंबर 2025 के मोस्ट पॉपुलर फिल्म स्टार्स की रैकिंग जारी है। इस लिस्ट में साउथ सिनेमा के एकटर का दबदबा कायम है। मोस्ट पॉपुलर स्टार्स की लिस्ट में बॉलीवुड के एक्टर ने भी अपनी जगह बनाई हैं लेकिन साउथ इंडियन भारतीय अभिनेताओं ने इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई है।
ऑरमैक्स मीडिया की यह लिस्ट हमेशा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती है, क्योंकि यह फिल्मी सितारों की लोकप्रियता को बताती है।ताज्जुब की बात ये है कि इस बार केवल दो बॉलीवुड अभिनेता ही शीर्ष 10 में जगह बना पाए हैं और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर ने इसमें बाजी मार ली है। जानिए टॉप टेन मोस्ट पॉपुलर एक्टर कौन से हैं?

प्रभास ने मारी बाजी, नंबर वन पॉपुलर एक्टर
ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास देश के मोस्ट पॉपुलर फिल्म स्टार्स की सूची में पहले पायदान पर हैं। उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।

थलापति विजय ने दूसरे नंबर पर मारी बाजी
तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता थलापति विजय इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं, जो उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का प्रमाण है। एक्टर विजय राजनीति में भी एंट्री कर चुके हैं।

अल्लू अर्जुन ने तीसरे नंबर पर बनाई जगह
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो अपनी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ऑरमैक्स मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीसरे स्थान पर हैं। उनकी फिल्म 'पुष्पा' दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

शाहरुख खान ने चौथे नंबर पर बनाई जगह
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं. ऑरमैक्स मीडिया की इस सूची में वे चौथे नंबर पर हैं।

अजीत कुमार ने पांचवे नंबर पर बनाई जगह
तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध सुपरस्टार अजीत कुमार अपनी बहुमुखी प्रतिभा के दम पर लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करते हैं। ऑरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट में उन्हें पांचवां स्थान मिला है।

इस टॉप 10 सूची में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अन्य बड़े नाम जैसे महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, राम चरण और पवन कल्याण भी शामिल हैं।

बॉलीवुड से, सभी के चहेते 'भाईजान' यानी सलमान खान भी इस मोस्ट पॉपुलर फिल्म स्टार्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल हैं, जिससे बॉलीवुड की उपस्थिति बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications