Oppenheimer Controversy: इंटीमेट सीन में 'भगवद गीता' विवाद में कूदे राम गोपाल वर्मा, बोले- '0.0001% भारतीय...'
Ram Gopal Varma on Oppenheimer Controversy: इन दिनों डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'ओपनहाइमर' जबरदस्त सुर्खियों में है। विदेश के साथ-साथ भारत में भी फिल्म की खूब चर्चा हो रही है। परमाणु बम के जनक माने जाने वाले वैज्ञानिक रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में भगवत गीता का भी जिक्र है, जिसे लेकर विवाद दिन ब दिन गर्माता ही जा रहा है।
'ओपनहाइमर' के इंटीमेट सीन पर विवाद
फिल्म के इंटीमेट सीन के दौरान गीता पढ़ने को लेकर लोगों में गुस्सा नजर आ रहा है। देश के जाने-माने लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। हाल ही में महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने इसे सपोर्ट किया था। अब जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा का रिएक्शन सामने आया है।

राम गोपाल वर्मा ने किया ट्वीट
'ओपेनहाइमर' के इंटीमेट सीन में गीता पढ़ने वाले विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट किया- विडम्बना ये है कि अमेरिकी परमाणु वैज्ञानिक ओपनेहाइमर ने भगवदगीता पढ़ी है, जिसपर मुझे शक है कि 0.0000000001% भारतीय भी पढ़ते हैं।
फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज
बताते चलें कि फिल्म 'ओपनेहाइमर' को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म को भारत में अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सेक्सकरते हुए गीता का पाठ पढ़ते हुए दिखाई देने को लेकर भी जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी बनी हुई है, जिसपर तमाम कलाकार अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या है 'ओफेनहाइमर' की कहानी?
'ओपेनहाइमर' एक 2023 की अमेरिकी जीवनी ड्रामा फिल्म है, जो क्रिस्टोफर नोलन द्वारा लिखित और निर्देशित है। ये फिल्म जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने मैनहट्टन प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया। उन्होंने पहले परमाणु बम का विकास किया था। फिल्म में सीलन मर्फ ओपेनहाइमर के किरदार में हैं, जबकि एमिली ब्लंट उनकी पत्नी कैथरीन 'केटी' ओपेनहाइमर के किरदार में हैं। अन्य कलाकारों में मैट डेमन, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, डेन डीहैन, फ्लोरेंस प्यू, बेनी सफ़दी, माइकल एंगारनो, जोश हार्टनेट, केनेथ ब्रानाघ और रयान कलेगन शामिल हैं।
सबको देखनी चाहिए फिल्म
'ओपेनहाइमर' एक महत्वपूर्ण फिल्म है और ये एक ऐसा विषय है जिसे हर किसी को देखना चाहिए। फिल्म हमें ओपेनहाइमर और मैनहट्टन प्रोजेक्ट के बारे में जानने का अवसर देती है और ये हमें बताती है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग कैसे किया जा सकता है और इसका हमारे जीवन पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications