OMG 2 Teaser: 'महादेव' बने अक्षय कुमार के गंगा में थूकने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 का टीजर रिलीज हो गया। फिल्म में वह महादेव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन टीजर का एक सीन देखकर फैंस आगबबूला हो गए।

Akshay Kumar Troll: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म OMG 2 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ देर पहले उनकी फिल्म का टीजर रिलीज हुआ। जिसके बाद अभिनेता सोशल मीडिया पर छा गए। फैंस उनके महादेव लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन टीजर का एक सीन देखकर कुछ फैंस भड़क उठे।

ओएमजी 2 के टीजर को लेकर मचा बवाल
फिल्म ओमएमजी 2 का टीजर सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। जहां फैंस अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इस टीजर में एक सीन देखकर अक्षय कुमार को ट्रोल कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर टीजर में एक्टर ने ऐसा क्या किया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर विवाद हो गया।

Akshay Kumar

एक्टर ने गंगा में अपने मुंह से निकाला पानी
अक्षय कुमार फिल्म ओएमजी 2 के टीजर के एक सीन में गंगा जी अपने मुंह में गया पानी निकाल रहे हैं। जिसे देखने के बाद लोगों ने अक्षय की क्लास लगा दी। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अक्षय की ये फिल्म भी फ्लॉप होगी'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इनके लिए गंगा में थूकना आम बात है।' हालांकि वहीं कुछ फैंस ने उनका खुलकर सपोर्ट किया।

इस दिन रिलीज होगी ओएमजी 2
बता दें कि, फिल्म 'ओमएमजी 2' में अक्षय कुमार महादेव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अक्षय की यह फिल्म सनी देओल की गदर 2 से क्लैश होगी। अब देखना होगा कि, फिल्म फैंस की उम्मीदों पर कितना खड़ी उतर पाती है। फिलहाल फैंस को ओएमजी 2 के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+