मनोरंजन जगत को झटका: ओडिया गायक मुरली महापात्रा स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त गिरे, हुई मौत
मनोरंजन जगत को झटका: ओडिया गायक मुरली महापात्रा स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त गिरे, हुई मौत
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: लोकप्रिय उड़िया गायक मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। ओडिशा के कोरापुट जिले में एक दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्टेज पर परफॉर्म करते वक्त मुरली महापात्रा अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। मुरली महापात्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। दुर्गा पूजा सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार गाने गाकर वह मंच पर एक कुर्सी पर बैठ गए। उन्हें बेहोश की हालत में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। डॉक्टरों ने इसे हार्ट अटैक बताया है।

दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
मुरली महापात्रा के भाई विभूति प्रसाद महापात्र ने कहा कि रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक गायक मुरली महापात्रा राजनहर पूजा मंडप में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे थे। एक दो गाने साइन करने के बाद वह मंच पर एक कुर्सी पर बैठ गए और दूसरे गायकों को सुन रहे थे, इस दौरान वह अचानक गिर गए। मुरली की मौत की खबर लगते ही इलाके में मातम छा गई।

CM नवीन पटनायक ने जताया दुख
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुरली महापात्रा के निधन पर शोक जताया है। पटनायक ने ओडिया में ट्वीट करते हुए लिखा,'लोकप्रिय गायक मुरली महापात्रा के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनकी मधुर आवाज हमेशा श्रोताओं के दिलों में जलती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'

जानिए कौन थे ओडिया गायक मुरली महापात्रा
मुरली महापात्रा को जेयपोरे का अक्षय मोहंती भी कहा जाता था। लोग उन्हें "जेयपोरे के अक्षय मोहंती" के नाम से जानते थे। मुरली महापात्रा महान उड़िया गायक, गीतकार और संगीतकार अक्षय मोहंती की गायन शैली के लिए जाने जाते थे।
मुरली गायन में अपनी किस्मत आजमाने से पहले, जेयपोरे उप-कलेक्टर के कार्यालय में क्लर्क के रूप में कार्यरत थे। मुरली महापात्रा जेयपोरे उप-कलेक्टर के कार्यालय में अब भी कार्यरत एक सरकारी कर्मचारी थे। वह नौ महीने बाद नौकरी से रिटायर होने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications