O Romeo BO Collection Day 6: छठे दिन ठहरी 'ओ रोमियो' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर हुई ऐसी हालत, जानें कमाई

O Romeo Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। रोमांटिक ड्रामा के तौर पर रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से सराहना तो मिल रही है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है।

फिल्म वीकडेज पर कर रही गिरावट का सामना
'ओ रोमियो' गत 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म के रिलीज होने के बाद अब बॉक्स ऑफिस के छठे दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। ऐसे में ये साफ हो गया है कि फिल्म को वीकडेज में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है।

O Romeo Box Office

छठे दिन की कमाई में आई गिरावट

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के छठे दिन करीब 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी ऑक्यूपेंसी औसतन 9.07 फीसदी दर्ज की गई है, जो वीकडेज के हिसाब से कमजोर मानी जा रही है।

शो-वाइज ऑक्यूपेंसी इस प्रकार रही-

सुबह- 6.76 फीसदी

दोपहर- 9.93 फीसदी

शाम- 8.12 फीसदी

रात- 11.48 फीसदी

भारत में अब तक फिल्म की कुल कमाई लगभग 43.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि शुरुआती ओपनिंग के बाद जो तेजी दिखी थी, वह अब धीमी पड़ती नजर आ रही है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी सीमित बढ़त

-घरेलू बाजार के साथ-साथ ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। वर्ल्डवाइड स्तर पर 'ओ रोमियो' अब तक करीब 67.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।

-माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड पर फिल्म को कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल मेकर्स को उम्मीद है कि माउथ पब्लिसिटी और गानों की लोकप्रियता से कलेक्शन में फिर उछाल आएगा।

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की जोड़ी की हो रही तारीफ

फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसके अलावा अविनाश तिवारी ने भी अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है।

सोशल मीडिया पर गानों का जलवा

भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की चाल सुस्त हो गई हो लेकिन इसके गाने इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब पर छाए हुए हैं। युवाओं के बीच फिल्म के रोमांटिक ट्रैक्स खासे पॉपुलर हो रहे हैं जो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को सहारा दे सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+