निखिल जैन के साथ शादी खारिज होने के बाद नुसरत का पहला पोस्ट, यश के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं- आशीर्वाद दें

निखिल जैन के साथ शादी खारिज होने के बाद नुसरत का पहला पोस्ट, यश के साथ तस्वीर शेयर कर बोलीं- आशीर्वाद दें

कोलकाता, 21 नवंबर: बंगाली अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां पिछले कुछ महीनों से निखिल जैन के साथ शादी और अपने बच्चे के जन्म को लेकर चर्चाओं में हैं। पिछले हफ्ते कोलकाता की एक अदालत ने निखिली जैन और नुसरत जहां की शादी को कानूनी रूप से वैध नहीं बताय है। कोर्ट के इस फैसले के बाद नुसरत जहां का यश दास गुप्ता के साथ पहला सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिनेता-राजनेता यश दासगुप्ता के साथ अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'हमें आशीर्वाद दीजिए'।

नुसरत ने क्यों की यशदास गुप्ता के साथ तस्वीर शेयर

नुसरत ने क्यों की यशदास गुप्ता के साथ तस्वीर शेयर

नुसरत जहां ने यशदास गुप्ता के साथ तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा है, ''हमें आशीर्वाद दीजिए''। असल में नुसरत जहां ने ये तस्वीर अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताने के लिए की है। यशदास गुप्ता और नुसरत जहां की एक साथ फिल्म आ रही है, इस फिल्म का नाम है, ''मास्टरमोशाय अपनी किचू देखनेनी''। ये एक बंगाली फिल्म है। नुसरत ने अपने पोस्ट में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से जुड़ी हुई भी एक फोटो शेयर की है। जिसमें नुसरत और यश फोटो में एक साथ पोज देते हुए क्लैपबोर्ड पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

यशदास गुप्ता ने भी नुसरत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

यशदास गुप्ता ने भी नुसरत के साथ तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

यशदास गुप्ता ने भी इंस्टाग्राम पर मुहूर्त फंक्शन की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, "माई नेक्स्ट फिल्म मुहूर्त, 'मास्टरमोशाय अपनी किचू देखनेनी'... आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।" यश और नुसरत की इस फिल्म के डायरेक्टर शीलादित्य मौलिक हैं। यह फिल्म पश्चिम बंगाल में छात्र राजनीति पर आधारित है।

यश को पति और अपने बच्चे का पिता बताती हैं नुसरत!

यश को पति और अपने बच्चे का पिता बताती हैं नुसरत!

नुसरत जहां पिछले साल से ही यशदास गुप्ता के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अगस्त में अपने पहले बच्चे यिशान का स्वागत किया है। हालांकि नुसरत जहां ने स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं की है उन्होंने यशदास गुप्ता के साथ शादी की है या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर नुसरत ने यश को पति और अपने बच्चे का पिता बताया था। असल में नुसरत ने पिछले महीने यशदास गुप्ता के जन्मदिन के केक की तस्वीरें साझा की थी, जिस पर 'पति' और 'डैड' लिखा हुआ था।

कोर्ट ने कहा- कानून रूप से वैध नहीं है निखिल और नुसरत की शादी

कोर्ट ने कहा- कानून रूप से वैध नहीं है निखिल और नुसरत की शादी

इस हफ्ते की शुरुआत में कोलकाता की अलीपुर अदालत ने घोषित किया कि नुसरत जहां और निखिल जैन की शादी कानूनी रूप से वैध नहीं है। नुसरत जहां और निखिल जैन 2019 में तुर्की में शादी के बंधन में बंध गए लेकिन विशेष विवाह अधिनियम के तहत अपनी अंतरधार्मिक शादी को पंजीकृत नहीं किया। सिविल जज एस रॉय ने कहा, "इसलिए उनकी सहमति को शादी नहीं माना जा सकता।"

नुसरत ने भी कहा था- निखिल के साथ उनकी शादी अमान्य

नुसरत ने भी कहा था- निखिल के साथ उनकी शादी अमान्य

बता दें कि नुसरत जहां ने पहले कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी अमान्य थी क्योंकि यह विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं थी। नुसरत जहां की इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए निखिल जैन ने कहा था कि उन्होंने अपनी शादी रजिस्ट्रेशन करवाने की कई बार कोशिश की थी लेकिन नुसरत ने बार-बार इस बात को नजरअंदाज कर दिया था।

निखिल ने नुसरत पर लगाया था धन के दुरुपयोग का आरोप

निखिल ने नुसरत पर लगाया था धन के दुरुपयोग का आरोप

निखिल ने नुसरत के अलग होने के बाद भी अपने धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। हालांकि नुसरत ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का खंडन किया था। नुसरत ने कहा था कि निखिल के साथ उनका रिलेशनशिप 'आधारहीन, अपमानजनक और सच्चाई से रहित' था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+