इजराइल हमले से पहले यूं मस्ती करती दिखीं Nushrratt Bharuccha, स्टेज पर ये गाया गाना, वीडियो वायरल
Nushrratt Bharuccha Viral Video: इजराइल में आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा फंसी रहीं। जिसकी वजह से उनके फैंस चिंता में आ गए थे। हालांकि अब वह सही सलामत भारत वापस लौट आई हैं। इस बीच एक्ट्रेस का इजराइल से एक वीडियो सामने आया जो कि हमले से कुछ देर पहले का है।
दरअसल, नुसरत भरूचा इजराइल में हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस की फिल्म 'अकेली' का प्रीमियर हुआ था। ये इजराइल चल रहे युद्ध से पहले का इवेंट है। जिसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में नुसरत स्टेज पर मौजूद दिखीं। इस दौरान उन्होंने इजराइल के तमाम सेलेब्स के साथ जमकर मस्ती भी की।

नुसरत भरूचा की इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, इजराइल के सेलेब्स के साथ हिंदी गाना 'यारा तेरी यारी को' गाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में नुसरत काफी खुश नजर आ रही हैं। फिलहाल ये वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इवेंट के दौरान ही एक्ट्रेस की टीम ने उनसे आखिरी बार संपर्क किया था। इसके बाद एक्ट्रेस से टीम का संपर्क नहीं हो पा रहा था।
जानकारी के मुताबिक, नुसरत भरूचा से उनकी टीम का संपर्क रविवार की दोपहर 2 बजे हुआ था। इसके बाद एक्ट्रेस इजराइल से मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर मुंबई पहुंची। मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस काफी परेशान नजर आईं। एक्ट्रेस को हर तरफ से मीडिया वालों ने घेर लिया था। इस दौरान वह काफी परेशान दिखीं। उन्होंने मीडिया से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि, 'मुझे प्लीज घर जाने दो'। फिलहाल एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications