Nushrratt Bharuccha: इजराइल से मुंबई सुरक्षित लौंटी नुसरत भरुचा, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, वीडियो वायरल
Nushrratt Bharuccha: इजराइल और फिलिस्तीन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रे नुसरत भरुचा अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए इजराइल पहुंची जहां वह फंस गईं। एक्ट्रेस की टीम लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही थी लेकिन एक्ट्रेस से बातचीत नहीं हो पाई। इस वजह से उनके फैंस चिंता में आ गए थे।
नुसरत भरुचा की टीम ने जानकारी दी थी कि, उनसे लगभग 12.30 बजे के आसपास आखिरी बार संपर्क किया गया था लेकिन उसके बाद से एक्ट्रेस से बातचीत नहीं हो पाई। वह हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल होने गई थीं। जब उनसे आखिरी बार बात हुई थी तब वह पूरी तरह सुरक्षित थीं। ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए और उनकी सलामती की दुआ करने लगे। इन सबके बीच एक राहत की खबर सामने आई है।

नुसरत भरुचा की टीम ने उनसे संपर्क कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस पूरी तरह से सुरक्षित है। कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस इजराइल से भारत आने के लिए उड़ान भरी थी। अब वह मुंबई वापस आ चुकी हैं। कुछ ही देर पहले एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और सुरक्षित हैं। नुसरत के तमाम फैंस और उनके परिवार वाले दुआ कर रहे थे वह सही सलामत घर वापस आ जाएं। बता दें कि नुसरत भरुचा की फिल्म अकेली अगस्त के महीने में रिलीज की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications