फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' से क्यों बाहर हुईं नुसरत भरूचा? एक्ट्रेस ने कहा, 'उन्होंने मुझसे पूछा भी नहीं और...'
फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा की जगह अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर उन्हें क्यों रिप्लेस किया गया।
Nushrratt Bharuccha: साल 2019 में रिलीज हुई नुसरत भरूचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में नुसरत के साथ आयुष्मान खुराना की कैमिस्ट्री ने बड़े पर्दे पर खूब धमाल मचाया। अब इस फिल्म का सीक्वल जल्द ही रिलीज होने वाला है। लेकिन इस बार नुसरत को रिप्लेस किया गया जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया।
ड्रीम गर्ल 2 से रिप्लेस हुईं नुसरत
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म में मेकर्स ने इस बार अनन्या पांडे को लिया है जिससे फैंस काफी नाराज हैं। अब नुसरत भरूचा ने बताया कि आखिर उन्हें रिप्लेस क्यों किया गया। इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया।

एक्ट्रेस ने हिस्सा ना बनने पर तोड़ी चुप्पी
हाल ही में जब नुसरत भरूचा से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि आखिर फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का हिस्सा क्यों नहीं बनी? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, 'आपको यह सवाल फिल्म निर्माता से पूछना चाहिए। मेरा उनसे पूछने का दिल नहीं था कि उन्होंने मुझे इसमें क्यों नहीं लिया। मैं उनसे यह सवाल नहीं पूछ पाई। मैंने सोचा ठीक है, अगर उन्होंने मुझसे नहीं पूछा। मैं अब स्वीकार करने वाली बन गई हूं। यह सभी पहलुओं पर लागू होता है। मैंने स्वीकार कर लिया है, इसलिए मैं कोई स्ट्रेस नहीं लेती।"
इस दिन रिलीज होगी ड्रीम गर्ल 2
बता दें कि फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का बज काफी समय से बना हुआ है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, विजय राज, असरानी और राजपाल यादव भी लीड रोल में नजर आएंगे।
नुसरत का वर्कफ्रंट
नुसरत भरूचा को आखिरी बार फिल्म राम सेतु में देखा गया जो कि बॉक्स ऑफिर पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद हाल ही में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में कैमियो किया। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। एक्ट्रेस को जल्द 'छोरी 2' में देखा जाएगा, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications