उदयपुर में शुरू हुआ जश्न, Nupur Sanon-Stebin Ben की प्री-वेडिंग सेरेमनी में कृति सेनन ने लगाए ऐसे ठुमके
Nupur Sanon Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। नूपुर जल्द ही मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर (Udaipur) से हो चुकी है, जहां कपल के हल्दी और संगीत फंक्शन धूमधाम से मनाए गए।
नूपुर सेनन के प्री-वेडिंग फंक्शंस के वीडियो हुए वायरल
सोशल मीडिया पर इन प्री-वेडिंग फंक्शंस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं कृति सेनन की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस ने। कृति सेनन के डांस वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।

हल्दी सेरेमनी में कृति सेनन का धमाकेदार डांस
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की हल्दी सेरेमनी में माहौल पूरी तरह से मस्ती और खुशियों से भर गया था। वायरल हो रहे वीडियो में कृति सेनन अपनी बहन और होने वाले जीजा स्टेबिन के साथ ढोल की थाप पर जमकर थिरकती नजर आईं। तीनों का एनर्जी से भरपूर डांस फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
हल्दी में नूपुर सेनन का सादगी भरा खूबसूरत लुक
-अपनी हल्दी रस्म के लिए नूपुर सेनन ने येलो और वाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहना था जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट लग रहा था। लाइट कर्ल हेयरस्टाइल, मिनिमल ज्वैलरी और नैचुरल मेकअप के साथ नूपुर काफी सुंदर लगी रही थीं।
-वहीं दूल्हे राजा स्टेबिन बेन भी येलो-वाइट कुर्ते में नूपुर के साथ ट्विनिंग करते दिखाई दिए थे। कृति सेनन ने इस मौके पर ब्राइट येलो आउटफिट पहना था और कंट्रास्टिंग स्कार्फ के साथ अपने लुक में बोहो टच दिया था।
संगीत सेरेमनी में भोजपुरी गाने पर झूमीं कृति सेनन
संगीत सेरेमनी की शाम और भी खास तब हो गई थी जब कृति सेनन ने एक्टर वरुण शर्मा के साथ स्टेज पर एंट्री ली थी। दोनों ने सुपरहिट भोजपुरी गाने 'लॉलीपॉप लागेलू' पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा था। इस दौरान डांस फ्लोर के किनारे खड़ी नूपुर सेनन अपने होने वाले दूल्हे स्टेबिन बेन के साथ कृति का डांस इन्जॉय करती नजर आईं।
नूपुर-स्टेबिन ने संगीत पर किया रोमांटिक डांस
संगीत सेरेमनी में नूपुर और स्टेबिन की जोड़ी ने भी जमकर डांस किया। कपल ने मशहूर ट्रैक 'गल्ला गुड़िया' पर स्टेप्स करते हुए अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीत लिया था। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज मेहमानों के साथ-साथ फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
मां के साथ डांस करते हुए इमोशनल हुईं कृति
एक और वीडियो क्लिप ने लोगों का दिल छू लिया है जिसमें कृति सेनन अपनी मां के साथ परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। डांस के दौरान कृति की मां भावुक हो गई थीं। वहीं कृति अपनी बहन नूपुर पर खुलकर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। ये पल पूरे समारोह का सबसे इमोशनल मोमेंट बन गया था।
कब और कैसे होगी नूपुर-स्टेबिन की शादी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 11 जनवरी 2026 को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। इसके बाद कपल पारंपरिक हिंदू रस्मों के अनुसार सात फेरे भी लेगा। फिलहाल राजस्थान के उदयपुर में चल रहे इन प्री-वेडिंग फंक्शंस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस बेसब्री से शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications