Nupur Sanon–Stebin Ben: कृति सेनन की बहन नूपुर ने स्टेबिन से की सगाई, वीडियो कॉल पर परिवार ने ऐसे दी बधाई
Nupur Sanon-Stebin Ben: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के परिवार में खुशियों ने दस्तक दे दी है। कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन से सगाई कर ली है। नूपुर ने इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है जिसके बाद इंटरनेट पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है।
यॉट पर हुआ स्टेबिन बेन का रोमांटिक प्रपोजल
बीते कुछ दिनों से नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज थीं लेकिन अब इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर लग गई है। आज यानी 3 जनवरी 2026 को नूपुर सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेबिन बेन के रोमांटिक प्रपोजल की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। ये खास पल दोनों की छुट्टियों के दौरान एक लक्जरी यॉट पर देखने को मिला।

स्टेबिन बेन ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर सेनन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में कुछ लोग Will You Marry Me? लिखे प्लेकार्ड पकड़े दिखाई दे रहे हैं, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया है।
डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं नूपुर सेनन
दूसरी तस्वीर में नूपुर सेनन अपनी बड़ी और चमचमाती डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं एक और फोटो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गले लगाते हुए बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
बहन की खुशी में शामिल हुईं कृति सेनन
एक तस्वीर में कृति सेनन भी नूपुर और स्टेबिन को गले लगाती नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो में उनका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन बहन की खुशी में उनका साथ साफ झलकता है।
नूपुर सेनन का इमोशनल कैप्शन
तस्वीरों के साथ नूपुर सेनन ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है- संभावनाओं से भरी इस दुनिया में, मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का मौका मिला। इस पोस्ट के सामने आते ही प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक बजाज, करण टैकर समेत कई सेलेब्स और फैंस ने कपल को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
11 जनवरी 2026 को उदयपुर में होगी शादी
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी राजस्थान के उदयपुर में होगी। शादी की रस्में आगामी 9 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक चलेंगी। वहीं ये रॉयल शादी आगामी 11 जनवरी 2026 को होगी।
-नुपूर सेनन के एक करीबी सूत्र के अनुसार पहले सामने आई कुछ तारीखें सही नहीं थीं। परिवार ने मिलकर 11 जनवरी 2026 को शादी की फाइनल डेट तय की है और यो जश्न तीन दिन तक चलेगा।
13 जनवरी 2026 को मुंबई में होगा रिसेप्शन
सूत्रों के मुताबिक इस शादी को प्राइवेट रखा जाएगा जिसमें केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे। हालांकि आयोजन भव्य होगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा ये कपल आगामी 13 जनवरी 2026 को मुंबई में एक अलग रिसेप्शन का भी आयोजन करेगा।
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन का चमचमाता करियर
-नूपुर सेनन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो 'फिलहाल' में नजर आ चुकी हैं। ये म्यूजिक वीडियो साल 2019 में रिलीज हुआ था जिससे नूपुर को को बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। इसके बाद वह 'फिलहाल 2: मोहब्बत' गाने में भी नजर आई थी जो कि साल 2021 में रिलीज हुआ था।
-इसके बाद नूपुर सेनन ने साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉम डिज्नी+ हॉटस्टार की सीरीज 'पॉप कौन?' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। वहीं नुपूर के होने वाले पति सिंगर स्टेबिन बेन को 'बारिश बन जाना', 'रूला के गया इश्क', 'बारिश आई है' जैसे कई सुपरहिट गानों से खास पहचान मिली है।
शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की सगाई के बाद अब उनकी शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। उदयपुर की शाही लोकेशन में होने वाली ये शादी जनवरी की सबसे चर्चित सेलेब्रिटी वेडिंग्स में शामिल होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications