स्टेबिन बेन की हुईं नुपुर सेनन, क्रिश्चन रीति-रिवाजों से हुई शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री नूपुर सेनन ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शनिवार को शादी कर ली है। यह खास समारोह राजस्थान के उदयपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। शादी बेहद निजी रखी गई, जिसमें परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए। इस मौके पर नूपुर की बहन और अभिनेत्री कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर सिंह बाहिया भी नजर आए।

व्हाइट गाउन में नूपुर, तस्वीरों ने जीता दिल
शादी की इनसाइड तस्वीरें नूपुर और स्टेबिन के वेडिंग प्लानर ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। दुल्हन बनी नूपुर सेनन ने खूबसूरत व्हाइट गाउन पहना, जिसमें वह बेहद एलिगेंट नजर आईं। वहीं, कृति सेनन नीले रंग की लॉन्ग ड्रेस में ग्रेस और स्टाइल का बेहतरीन मेल दिखीं। तस्वीरों को फैंस से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
कॉकटेल पार्टी और कव्वाली नाइट का जश्न
क्रिश्चियन वेडिंग के बाद न्यूली मैरिड कपल ने कॉकटेल म्यूजिक नाइट और कव्वाली नाइट का आयोजन किया। कव्वाली नाइट में लोकप्रिय 'सागर वाली कव्वाली' की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसने मेहमानों को खूब झूमने पर मजबूर कर दिया। यह पूरा जश्न उदयपुर के लग्जरी रैफल्स होटल में आयोजित किया गया।
सेलेब्स की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। अभिनेत्री मौनी रॉय और दिशा पाटनी भी इस खास मौके पर नूपुर और स्टेबिन को बधाई देने पहुंचीं। मौनी रॉय ने स्काई ब्लू लॉन्ग ड्रेस में अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जबकि दिशा पाटनी नीले रंग की ड्रेस में नजर आईं। कबीर सिंह बाहिया ने भी सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर कपल को शुभकामनाएं दीं।
हिंदू रीति-रिवाज और रिसेप्शन की तैयारी
सूत्रों के मुताबिक, नूपुर और स्टेबिन आज हिंदू रीति-रिवाजों से भी विवाह कर सकते हैं। इसके बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
शादी से पहले की रस्में और डांस परफॉर्मेंस
शादी से पहले 7 जनवरी को कृति सेनन परिवार के साथ उदयपुर पहुंची थीं। 8 जनवरी को संगीत सेरेमनी हुई, जहां नूपुर ने "सजना जी वारी वारी" पर शानदार डांस किया। कृति ने भी बहन के लिए डांस कर महफिल लूट ली।
करियर और रिश्ते की झलक
स्टेबिन बेन ने 2024 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए नूपुर के साथ मजबूत बॉन्ड की बात कही थी। नूपुर ने 2019 में 'फिलहाल' म्यूजिक वीडियो से डेब्यू किया था और अब 2026 में फिल्म 'नूरानी चेहरा' से हिंदी सिनेमा में नई पहचान बनाने जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications