मिडिल ईस्ट तनाव पर Nora Fatehi का सनसनीखेज खुलासा, अब 3 मिनट के वीडियो ने काटा बवाल, क्यों मचा हंगामा?
Nora Fatehi Video: मिडिल ईस्ट (Middle East Tension) में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालातों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी इस संकट को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई अपनी राय शेयर कर रहा है।
नोरा फतेही ने दिया शांति और एकता का मैसेज
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भी शांति और एकता का मैसेज देते हुए लोगों से हिंसा के खिलाफ खड़े होने की अपील की थी। हालांकि उनका ये मैसेज कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया था और उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब नोरा फतेही ने ट्रोलर्स को सीधे जवाब देते हुए अपनी बात खुलकर रखी है।

इंस्टाग्राम वीडियो में नोरा फतेही ने जाहिर की नाराजगी
-3 मार्च 2026 को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने मौजूदा सोशल मीडिया माहौल पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग किसी बात को पूरी तरह सुनने और समझने से पहले ही अपनी प्रतिक्रिया देने लगते हैं।
-नोरा फतेही के मुताबिक स्कूल के दिनों में हमें सिखाया जाता था कि पहले किसी बात को ध्यान से सुनो, फिर समझो और उसके बाद सही-गलत का फैसला करो, लेकिन आज सोशल मीडिया पर लोग बिना तथ्य जाने तुरंत राय बना लेते हैं और दूसरों पर हमला शुरू कर देते हैं।
'शांति की बात से लोगों को परेशानी क्यों?'
-वायरल वीडियो में नोरा फतेही ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति दुनिया में शांति और इंसानियत की बात करता है और उससे भी लोगों को समस्या होती है तो उन्हें खुद अपने नजरिए पर विचार करना चाहिए।
-नोरा फतेही ने स्पष्ट किया कि उनका संदेश किसी एक देश, धर्म या समुदाय के लिए नहीं था बल्कि पूरी मानवता के लिए था। नोरा फतेही ने कहा कि दुनिया का हर इंसान इस धरती का हिस्सा है और हिंसा या अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना गलत नहीं हो सकता। नोरा फतेही ने कहा कि अगर विश्व शांति जैसे शब्द भी लोगों को परेशान कर रहे हैं तो समस्या मैसेज में नहीं बल्कि सोच में है।
'रोजा खोलने से पहले आया भावुक विचार'
-वीडियो के अंत में नोरा फतेही ने एक भावुक पल भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी प्रार्थना पूरी करने के बाद रोजा खोलने वाली थीं और उसी दौरान उनके मन में ये सवाल आया कि आखिर हम कैसी दुनिया में रह रहे हैं, जहां शांति की बात भी लोगों को गुस्सा दिला देती है।
नोरा फतेही ने इसे चिंताजनक और डरावना बताते हुए कहा कि कम से कम इंसानियत के नाम पर लोगों को एकजुट होना चाहिए। ट्रोलिंग के बावजूद एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह अपने विचारों से पीछे नहीं हटेंगी और आगे भी शांति और एकता का मैसेज देती रहेंगी।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
-नोरा फतेही के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोगों ने उनके संदेश का समर्थन करते हुए उन्हें साहसी बताया है, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना भी की है।
-हालांकि विवादों के बीच नोरा फतेही का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इससे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सेलिब्रिटीज की भूमिका को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
नोरा फतेही के प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि नोरा फतेही हाल ही में फिल्म 'थामा' के गाने 'दिलबर की आंखों का' में दिखाई दी थीं। अपने दमदार डांस और ग्लैमरस स्टाइल के लिए मशहूर नोरा फतेही अब जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' में नजर आने वाली हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है।












Click it and Unblock the Notifications