नोरा फतेही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा Thank You, पीएम ने मोरक्को के लिए बढ़ाया है मदद का हाथ
Morocco Earthquake: मोरक्को में हुए भयावह भूकंप ने हजारों लोगों की जान ले ली है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस हादसे को लेकर अपना दुख प्रकट कर रहे हैं। इसी बीच में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है और मोरक्को में आए भयावह भूकंप पर अपना दुख जाहिर किया है। इसके अलावा उन्होंने मोरक्को की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा भी किया है क्योंकि पीएम मोदी वहां के लोगों को मदद पहुंचाई है।
मोरक्को भूकंप में गई है हजारों लोगों की जान
जानकारी के अनुसार गत 8 सितंबर 2023 को मोरक्को (अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित इलाका) में भयावह भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.8 रिक्टर स्केल थी। इस प्राकृतिक हादसे में अब तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई हजार लोग घायल हो गए हैं। वहां की स्थिति इस समय बहुत ही भयावह बनी हुई है। हर व्यक्ति डर में जी रहा है। ऐसे भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मदद पहुंचाई है।

नोरा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर इस घटना को लेकर दुख जताया था और कहा था कि भारत इस मुश्किल घड़ी में मोरक्को के साथ खड़ा है और उसकी हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इसी बात पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पीएम मोदी को थैंक यू कहा है। वहीं नोरा फतेही ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है- इस बड़े सपोर्ट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। आप इस बारे में लोगों का ध्यान खींचने और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में एक थे। मोरक्को के लोग इसके लिए आपके बहुत आभारी और शुक्रगुजार हैं। जय हिंद।
Recommended Video
नोरा फतेही ने हादसे पर जताया दुख
नोरा फतेही ने इस प्राकृतिक घटना से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। अपनी इंस्टा स्टोरी में नोरा फतेही ने लिखा है- मोरक्को में भूकंप की खबर बेहद विनाशकारी है। मैं बस ये देख रही हूं कि कितने शहरों पर इसका प्रभाव पड़ा है और कई हजार लोगों की जान चली गई है। मेरे मन में अभी भी सबके लिए दुख और डर बरा हुआ है। मैं हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं। ये हादसा बहुत ही डरावना है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हमारे दोस्त और परिवार सुरक्षित हैं। जिसने भी अपनों को खोया है उसके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications