Extortion Case: नोरा फतेही से हुई 6 घंटे की पूछताछ, सुकेश से जुड़े एक्ट्रेस ने किए बड़े खुलासे
मनी लॉन्ड्रिंग केस में नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने लगभग 6 घंटे की कड़ी पूछताछ की।
मुंबई, 15 सितंबर: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 15 सितंबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। जिसके लिए उन्हें सुबह 11 बजे के करीब दिल्ली के EOW ऑफिस बुलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक्ट्रेस से लगभग 6 घंटे की पूछताछ की।
Recommended Video

अधिकारी ने किया खुलासा
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियो ने बताया कि, सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी का चेन्नई में एक स्टूडियो है। नोरा फतेही को इसके समारोह के लिए बुलाया गया था और उनसे कहा गया था कि वे फीस न लें और वे इसके बदले उन्हें एक कार उपहार में दे रहे हैं। वह कहती है कि जब उसने उसे बार-बार फोन किया तो उन्होंने उससे सभी संपर्क तोड़ दिए।
सुकेश से कभी नहीं मिली नोरा
बताया जा रहा है कि, नोरा के जीजा बॉबी को सुकेश ने 65 लाख रुपये की कीमत की BMW कर गिफ्ट की थी। जिसकी वजह से दोनों को आमने-सामने बैठाकर इस मामले में कड़ी पूछताछ की गई है। इसके अलावा नोरा ने बताया कि वह सुकेश से कभी नहीं मिली वह सिर्फ उनसे व्हाट्सएप के जरिए बात किया करती थीं।
जैकलीन से फिर हो सकती है पूछताछ
इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बुधवार को आठ घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए और इसी वजह से एक बार फिर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications