Nora Fatehi: फिल्मों में आइटम नंबर कर नोरा फतेही ने कमा लिए इतने पैसे, कुल संपत्ति जान सुन्न हो जाएंगे आप
Nora Fatehi: बॉलीवुड की फेमस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने कड़ी मेहनत कर इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज के समय में नोरा फतेही के बेहतरीन डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है।
नोरा फतेही की खूबसूरती पर फिदा हैं लोग
नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार आइटम नंबर किया है। लोग नोरा के डांस के साथ साथ उनकी खूबसूरती पर भी फिदा हैं। नोरा फतेही आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं।

नोरा फतेही का बॉलीवुड करियर
-नोरा फतेही ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अपने टैलेंट के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस ने इस जगह तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है।
-नोरा का जन्म साल1992 में कनाडा में हुआ था। नोरा एक बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और मॉडल भी हैं। नोरा अपने बेहतरीन बेली डांस के लिए काफी फेमस हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब नोरा फतेही पहली बार कनाडा से भारत आई थीं तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपए थे।
-आज के समय में नोरा फतेही करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं। वह एक बहुत ही आलीशान लाइफस्टाइल जीती हैं। वह अपने लुक और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।
-नोरा फतेही ने साल 2014 में फिल्म 'रोर-टाइगर ऑफ सुंदरवन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थीं और इसके बाद नोरा फतेही ने कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है।
नोरा फतेही की कुल संपत्ति
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में नोरा फतेही 40 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।
-जानकारी के मुताबिक नोरा फतेही एक गाने पर डांस करने के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपए तक की फीस चार्ज करती हैं।
-आपको बता दें कि नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और हाईएस्ट पेड डांसर बन चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications