ना कपूर खानदान, ना बच्चन परिवार, ये है बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली, बेटे के पास अकेले है 3000 करोड़ की संपत्ति

Salman Khan Family: बॉलीवुड में ऐसे कई खानदान हैं जिनके सभी लोग न सिर्फ शानदार एक्टिंग करते हैं बल्कि संपत्ति और कमाई के मामले में भी बहुत आगे हैं। बी टाउन की सबसे बड़ा परिवार कपूर खानदान को कहा जाता है। इस परिवार के कई लोग एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ साथ अच्छे बिजनेसमैन भी हैं। ऐसे में ये खानदान कमाईऔर संपत्ति के मामले में काफी अमीर है। वहीं बच्चन परिवार का नाम सुनते ही लोगों के मन में इंडस्ट्री के सबसे अमीर परिवारों की छवि अपने आप बन जाती है। कपूर खानदान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई सितारे दिए हैं। पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर से लेकर आज की पीढ़ी में करीना कपूर, रणबीर कपूर तक का नाम शामिल है।

ये है बॉलीवुड का सबसे अमीर परिवार
इंडस्ट्री में पीढ़ियों से कपूर खानदान ने राज किया है। वहीं दूसरी तरफ बच्चन परिवार भी किसी से कम नहीं है। इस परिवार में एक से बढ़कर एक स्टार हैं। फिर चाहे फिर वो खुद अमिताभ बच्चन हों, उनकी पत्नी जया बच्चन हों, बेटा अभिषेक बच्चन हो या फिर बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ही क्यों न हों। ये सभी लोग करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का सबसे अमीर परिवार कौन हैं। आइए आपको बताते हैं उस परिवार के बारे में।

salman khan

सलीम खान के परिवार की कुल संपत्ति
अगर आप सोच रहे हैं कि बॉलीवुड का सबसे अमीर परिवार कपूर या बच्चन फैमिल है, तो आप गलत दिशा में जा रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड की सबसे अमीर फैमिली खान परिवार है। बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान और उनका पूरा परिवार इस समय बी टाउन की सबसे अमीर फैमिली है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलीम खान ने एक छोटे एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उन्हें सफलता एक लेखक के तौर पर मिली।

सलमान खान इंडस्ट्री के सुपरहिट हीरो
सलीम खान से लेकर हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली उनकी नातिन अलीजेह ने भी अपने करियर की शुरुआत कर ली है। इस तरह इस परिवार की ये तीसरी पीढ़ी है, जो बॉलीवुड में कदम रख चुकी है। सलीम खान ने कई सुपरहिट फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। वहीं उनके बड़े बेटे सलमान खान ने भी इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। ऐसे में ये साफ है कि करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले सलीम खान, कपूर और बच्चन परिवार से कम नहीं हैं।

सलमान खान की 3000 करोड़ की संपत्ति
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलीम खान के परिवार की कुल प्रॉपर्टी हजारों करोड़ में है। बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अकेले ही संपत्ति के मामले में अपने पूरे परिवार से आगे हैं और उनके पिता सलीम खान भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानकारी के अनुसार खान परिवार की कुल संपत्ति 5259 करोड़ रुपए है। वहीं अगर अकेले सलमान खान की संपत्ति की बात करें तो वह करीब 3000 करोड़ रुपये के मालिक हैं।

सलमीन खान की होती है इतनी कमाई
वहीं सलमान खान के दोनों भाई अरबाज खान और सोहेल खान भले ही करियर में बड़े भाई की तरह सफलता हासिल नहीं कर पाए हैं लेकिन संपत्ति के मामले में वह भी किसी से कम नहीं हैं। अरबाज खान की नेटवर्थ 500 करोड़ और सोहेल खान की संपत्ति 333 करोड़ के आसापस है। वहीं पिता सलीम खान की कुल संपत्ति 1000 करोड़ रुपये के आसपास है। सलमान खान न सिर्फ फिल्मों में बतौर हीरो नजर आते हैं बल्कि वह टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के कई सीजन्स को लंबे समय से होस्ट भी कर रहे हैं। वहीं सलमान खान कई ब्रांन्ड्स के विज्ञापन में भी दिखाई देते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं सलमान खान ने भारत और दुबई के कई सुंदर जगहों पर लग्जरी प्रॉपर्टीज भी खरीद रखी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+