Nitish Bhardwaj निभाएंगे कल्कि में 'श्री कृष्ण' का रोल? एक्टर ने बताई सीक्वल की कहानी, दिया बड़ा बयान
Nitish Bhardwaj On Kalki 2898: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अब तक 466 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब टीवी शो महाभारत में भगवान कृष्ण बनकर फेमस हुए नीतीश भारद्वाज ने फिल्म को लेकर भविष्यवाणी की।
फिल्म कल्कि में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का रोल निभाया है। वहीं प्रभास भैरवा का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कल्कि भगवान के जन्म से प्रेरित है। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का अब सीक्वल भी आएगा। लेकिन इससे पहले ही नीतीश भारद्वाज ने बता दिया कि फिल्म के सीक्वल में क्या होने वाला है।

न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने भगवान विष्णु के 10वें अवतार जो कि कल्कि है उनपर भी बातचीत की है। एक्टर ने कहा कि, 'हिंदी सिनेमा को साउथ इंडस्ट्री से सीख लेनी चाहिए। साउथ सिनेमा के मेकर्स धर्मग्रंथों और महाकाव्यों की काफी गहरी समझ है। इसलिए उनसे ये सब चीजें सीखनी चाहिए।'
नीतीश भारद्वाज ने आगे बताया कि फिल्म कल्कि के आने वाले सीक्वल में प्रभास मर जाएगा। एक्टर ने कहा कि, 'अश्वत्थामा और कृष्ण उसे मोक्ष का मार्ग दिखाएंगे। मगर कर्ण को कॉम्पलेक्स में यास्किन के शरण में जाना होता है। और इसी कारण उसकी मौत हो जाएगी।'
इसके बाद जब एक्टर से पूछा गया कि क्या फिल्म में नाग अश्विन से आपको कुठ कहना है? इसके जवाब में एक्टर ने हंसते हुए कहा कि, 'सीक्वल में अश्विन को कृष्ण का चेहरा छिपाने की जरूरत नहीं है। मैं उपलब्ध हूं।' बता दें कि, फिल्म कल्कि 2898 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म में प्रभास और अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म को फैंस की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देखना होगा कि आने वाले दिनों में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है।












Click it and Unblock the Notifications